Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Beed News: बीड में मस्जिद में हुआ बड़ा धमाका, इलाके में दहशत का माहौल, पुलिस ने बढ़ाए सुरक्षा इंतजाम

Beed Blast News: खबर है कि महाराष्ट्र के बीड जिले में शनिवार देर रात एक मस्जिद में कथित तौर पर एक व्यक्ति द्वारा रखी गईं जिलेटिन की छड़ों के कारण विस्फोट हो गया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Mar 30, 2025 | 01:44 PM

बीड में हुआ धमाका (कंसेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

बीड: महाराष्ट्र के बीड जिले से विस्फोट की खबर सामने आई है। बीड जिले में एक मस्जिद में विस्फोट होने की खबर है। खबर है कि महाराष्ट्र के बीड जिले में शनिवार देर रात एक मस्जिद में कथित तौर पर एक व्यक्ति द्वारा रखी गईं जिलेटिन की छड़ों के कारण विस्फोट हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गेवराई तहसील के अर्ध मसला गांव में देर रात करीब ढाई बजे हुई इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।

हालांकि, यह विस्फोट इतना भयावह था कि इस विस्फोट से मस्जिद की इमारत का अंदरूनी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। अधिकारियों ने कहा कि इस सिलसिले में दो लोगों को पकड़ा गया है। घटना के कारण गांव में तनाव की स्थिति है। अधिकारियों ने कहा कि गांव में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति मस्जिद के पिछले हिस्से से घुसा और कथित रूप से उसने वहां जिलेटिन की कुछ छड़ें रख दीं जिनसे विस्फोट हो गया।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

गांव के मुखिया ने रविवार तड़के करीब चार बजे तलवाडा पुलिस को इस घटना की सूचना दी। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारण मस्जिद का अंदरूनी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कांवट और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते के साथ फॉरेंसिक वैज्ञानिकों का दल भी मौके पर पहुंच गया है।

कांवट ने कहा कि बीड पुलिस ने मस्जिद के अंदर हुए विस्फोट के सिलसिले में दो लोगों को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कांवट ने लोगों से अफवाह न फैलाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करने की अपील की।

महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

पुलिस ने किए कड़े इंतजाम

देखा जाए तो महाराष्ट्र का बीड जिला काफी संवेदनशील जिला है। क्योंकि बीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड और शिरूर में सतीश भोसले के आतंक के मामले पहले ही सामने आ चुके है। इन मामलों को लेकर बीड संवेदनशील इलाका बना हुआ है। इसलिए बीड पुलिस ने इलाके में पुलिस तैनात की है ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की कमी न हो।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Explosion in mosque in beed due to gelatin sticks no casualties 2 people arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 30, 2025 | 01:44 PM

Topics:  

  • Beed
  • Beed police
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र में 30-40 साल के युवा भी हार्ट पेशेंट, बढ़ती गलत जीवनशैली बना रही खतरा

2

महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में बनेंगे एलुमनाई एसोसिएशन, पूर्व छात्र करेंगे स्कूल विकास में मदद

3

पेंच में फंसी मुंबई मनपा की परियोजना, डॉ. ई मोसेस रोड से वर्ली तक पुल योजना रद्द

4

गोवंडी और बांद्रा से 4 मोटरसाइकिल चोरी, मुंबईकरों की उड़ी नींद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.