- Hindi News »
- Maharashtra »
- Beed »
- Evm Tampering In Maharashtra Assembly Elections Ncp Dhananjay Deal Police With 10 Lakhs
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में EVM से हुई छेड़छाड़, NCP नेता ने 10 लाख में की पुलिस कर्मचारी से सेटिंग! खुल गया पूरा मामला
Beed News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान ईवीएम से छेड़खानी होने की खबरें सामने आई थी। इस मामले में अब खुलासा हुआ है कि ईवीएम से दूर रहने के लिए एनसीपी नेता ने पुलिस कर्मचारी को 10 लाख रुपये भी दिए थे।
- Written By: प्रिया जैस

रंजीत कासले को बीड पुलिस ने किया गिरफ्तार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
बीड: दिसंबर 2024 से बीड जिला राज्य की राजनीति का केंद्र रहा है। पहले शरद पवार की एनसीपी ने विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक धनंजय मुंडे के करीबियों द्वारा की गई गुंडागर्दी के चलते गंभीर आरोप लगाए थे। तो उसके बाद सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड को लेकर राज्य में गुस्से की लहर भड़क उठी थी। इसका नतीजा ये देखने मिला कि धनंजय मुंडे को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अब बीड के निलंबित पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कासले ने धनंजय मुंडे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
रंजीत कासले ने कहा कि धनंजय मुंडे के आदमियों ने मेरे बैंक खाते में 10 लाख रुपए जमा करवाए थे। इसी के चलते अब परली विधानसभा क्षेत्र से शरद पवार की एनसीपी के उम्मीदवार राजेश साहेब देशमुख ने कहा कि वे कोर्ट में जाकर इस मामले में राहत की गुहार लगाएंगे। इस पर देशमुख ने पूछा है कि अगर रंजीत कासले को ही 10 लाख रुपए दिए गए तो बाकी लोगों को कितने दिए गए।
जांच के लिए जाएंगे कोर्ट
रंजीत कासले ने बताया कि उसे ईवीएम से दूर करने के लिए धनंजय मुंडे ने 10 लाख रुपए दिए थे। इस पर परली विधानसभा के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट के उम्मीदवार राजेशाहब देशमुख ने इस बात पर प्रतिक्रिया दी और कि परली विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन का किस तरह दुरुपयोग किया गया। अगर अकेले कासले को 10 लाख रुपए दिए गए, तो बाकी लोगों को कितना दिया होगा? इस पर देशमुख ने कहा कि वे इन सभी मामलों की जांच के लिए कोर्ट जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
NCP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 26 फरवरी को, सुनेत्रा पवार बन सकती हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष
अजित पवार हादसे के 20 दिन बाद भी DGCA खामोश; रोहित पवार की नई सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया तहलका
क्या फिर एक होगा पवार परिवार? सुनेत्रा पवार ने बुलाई NCP विधायकों की अहम बैठक, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) में अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज, सुनेत्रा पवार के नाम की चर्चा
परली विधानसभा चुनाव में धनंजय मुंडे और राजेशाहब देशमुख ने एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस चुनाव में शरद पवार गुट के उम्मीदवार राजेशाहब देशमुख को बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। अब कासले के आरोपों के बाद देशमुख आगे आए हैं और इस मामले की जांच के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रहे हैं। इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने पहले ही धनंजय मुंडे के चयन के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बीड पुलिस ने रंजीत कासले को किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र के बीड में निलंबित पुलिस उपनिरीक्षक रंजीत कासले को बर्खास्त कर दिया गया है जिसने दावा किया था उसे सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी वाल्मिक कराड को ‘‘मुठभेड़” में ढेर करने की पेशकश की गई थी। बर्खास्त पुलिस उपनिरीक्षक रंजीत कासले ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान परली विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम से छेड़छाड़ की गई थी, जिसके लिए उन्हें दरकिनार किया गया और बाद में उनके खाते में 10 लाख रुपये दिए गए।
उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि धनंजय मुंडे ने वाल्मिक कराड का एनकाउंटर करने की पेशकश की थी। पुणे एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद बीड पुलिस ने रंजीत कासले को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए रंजीत कासले ने धनंजय मुंडे से लेकर मुख्यमंत्री फडणवीस और बीड पुलिस से लेकर आईएएस-आईपीएस अधिकारियों तक सभी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Evm tampering in maharashtra assembly elections ncp dhananjay deal police with 10 lakhs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
India AI Impact Expo 2026: PM को आकाश अंबानी ने दिखाया जियो का AI विजन, मोदी ने की पूरे इकोसिस्टम की सराहना
Feb 17, 2026 | 11:04 AMलातूर में खूनी गैंगवार: कॉलेज कैंपस में छात्रों के बीच चाकूबाजी, 1 की मौत, 3 घायल; 4 आरोपी गिरफ्तार
Feb 17, 2026 | 10:58 AMThane Building Collapse: वागले एस्टेट में 5 मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, मलबे से सुरक्षित निकाले गए 80 निवासी
Feb 17, 2026 | 10:57 AMनाइजीरिया में ट्रंप का बड़ा फैसला: आतंकी खतरों से निपटने के लिए तैनात किए 100 अमेरिकी सैनिक
Feb 17, 2026 | 10:54 AMकर्मचारी सुरक्षा सर्वोपरि, नगरसेवकों की दादागिरी पर FIR तय: आयुक्त जी. श्रीकांत
Feb 17, 2026 | 10:48 AMनवघर औद्योगिक क्षेत्र में भूकंप से हड़कंप, संवेदनशील परियोजनाओं के बीच बढ़ी चिंता
Feb 17, 2026 | 10:47 AMविधानसभा का घेराव करने जा रही कांग्रेस के 200 कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट, अजय राय बोले- गरीबों का हक मार रही सरकार
Feb 17, 2026 | 10:42 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














