-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Beed »
- Dhananjay Munde Associate Walmik Karad Met Manoj Jarange Before Elections Manoj Jarange
बीड मामले के सारे राज जानता है आरोपी कृष्ण अंधाले, मनोज जरांगे ने किया खुलासा, बोले- पास में छुपा…
- Written By: प्रिया जैस
संतोष देशमुख हत्याकांड पर मराठा आरक्षण के कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने भी कुछ बातों का खुलासा किया है। मनोज जरांगे ने बताया कि धनंजय मुंडे ने वाल्मिक कराड के बारे में उनसे मुलाकात की थी और बातचीत का भी खुलासा किया।

मनोज जरांगे ने किया खुलासा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सोमवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले अपने सहयोगी वाल्मिक कराड के साथ उनसे मुलाकात की थी। कराड को बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह न्यायिक हिरासत में है।
वाल्मिक कराड की गिरफ्तारी के बाद से धनंजय मुंडे को आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री उसी जिले से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक हैं। सरपंच की हत्या की निष्पक्ष जांच के लिए विपक्ष मुंडे को हटाने की मांग कर रहा है।
आरोपी कृष्ण अंधाले फरार
देशमुख का 9 दिसंबर, 2024 को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी, जब वह बीड में एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली के प्रयास को रोकने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने अब तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि आरोपी कृष्ण अंधाले अभी भी फरार है।
सम्बंधित ख़बरें
मनोज जरांगे पाटिल ने फिर दी भूख हड़ताल की चेतावनी; 29 अगस्त की डेडलाइन से सरकार में हड़कंप
‘मराठों से दुश्मनी मोल न लें’, मनोज जरांगे की फडणवीस को चेतावनी और सरकार को अल्टीमेटम
तुकाराम मुंढे के तबादले की अटकलों पर गरमाई सियासत, मनोज जरांगे पाटिल ने दी सरकार को चेतावनी
मनोज जरांगे की बड़ी जीत, मराठा आरक्षण आंदोलन में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख देगी फडणवीस सरकार
यह पूछे जाने पर कि क्या मुंडे उनसे मिलने आए थे, जरांगे ने सोमवार को कहा, “(विधानसभा) चुनाव के दौरान हर कोई मुझसे मिल रहा था। वह (मुंडे) मेरे पास आए और उस समय वाल्मिक कराड भी उनके साथ थे।” कार्यकर्ता ने कहा कि उस समय विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पिछले साल नवंबर 2024 में होने थे।
जरांगे ने मुंडे से की मुलाकात
छत्रपति संभाजीनगर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान जरांगे ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने सोचा कि मुझे उनसे नहीं मिलना चाहिए, लेकिन वह बाहर इंतजार कर रहे थे। फिर मैं उनसे मिलने गया। वहां, मुंडे ने मुझे उनके (कराड) बारे में बताया।” जरांगे ने कहा कि फिर उन्होंने मुंडे से पूछा कि क्या कराड ही वह व्यक्ति है जो ‘हार्वेस्टर’ मशीनें खरीदने के इच्छुक कुछ लोगों के पैसे हड़पने में शामिल था।
उन्होंने बैठक की जगह के बारे में जानकारी नहीं दी और दावा किया, “मैंने (कराड) गेवराई के एक कार्यकर्ता के माध्यम से लोगों के पैसे वापस करने के लिए कहा था। कार्यकर्ता भी कराड को जानता था। मैं उसका नाम जानता था और बाद में जब वह धनंजय मुंडे से मिलने आया, तो मैं उससे मिला।” सरपंच हत्या मामले में आरोपी अंधाले के बारे में पूछे जाने पर, जरांगे ने आरोप लगाया कि उसे अभी तक पुलिस ने नहीं पकड़ा है क्योंकि उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।
बीड मामले में दोनों शामिल
उन्होंने आरोप लगाया, “यह एक ही गिरोह है। वह (मुंडे) और दूसरा (कराड) एक तस्वीर में साथ दिख रहे हैं। वे (सरपंच मामले की जांच) गुमराह कर रहे हैं।” जरांगे ने दावा किया कि अंधाले को पास के इलाके में छिपा कर रखा गया हो सकता है। कार्यकर्ता ने अधिक जानकारी दिए बिना कहा, “उसे छिपा कर रखा गया है क्योंकि वह कुछ रहस्य जान सकता है जिससे सच्चाई सामने आ सकती है।”
सरपंच की हत्या एक तरह से जाति का मुद्दा भी बन गई है क्योंकि देशमुख मराठा थे जबकि अधिकांश आरोपी वंजारी समुदाय से हैं, जो बीड क्षेत्र में एक प्रमुख समुदाय है। विपक्ष और सत्तारूढ़ दलों के कुछ नेताओं ने वंजारी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग की है। उनका आरोप है कि उनके सहयोगी कराड और हत्या मामले के बीच संबंध है।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग कर रहे जरांगे ने पांच दिनों के विरोध के बाद 30 जनवरी को अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त कर दिया था। उन्होंने दावा किया था कि सरकार के प्रतिनिधियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनकी कई मांगें मान ली जाएंगी। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Dhananjay munde associate walmik karad met manoj jarange before elections manoj jarange
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी 2026: इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, मान्यता है कि खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
Jul 08, 2026 | 06:03 PM₹500 करोड़ से सीधे 51,000000000 का मुनाफा… ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कैसे पलटी BSNL की किस्मत
Jul 08, 2026 | 06:00 PMशिंदे गुट के कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में बड़ा मोड़
Jul 08, 2026 | 05:55 PMNCERT की कक्षा 8 की सोशल साइंस किताब में बड़े बदलाव, हटाए गए हिटलर और विभाजन से जुड़े संदर्भ
Jul 08, 2026 | 05:50 PMदिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन
Jul 08, 2026 | 05:50 PMसमुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
Jul 08, 2026 | 05:49 PMश्रीनगर में सड़क हादसा: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात CRPF के 3 जवान घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 05:46 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














