-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Beed »
- Dhananjay Munde Accused Of Grabbing Land Worth Crores In Beed By Sarangi Mahajan
धनंजय मुंडे की बढ़ी मुश्किलें, एक-एक कर सामने आ रहे सारे काले कारनामे, अब सारंगी महाजन आईं सामने
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र का बीड जिले इन दिनों काफी चर्चा में रहा है और खासकर धनंजय मुंडे भी इसमें शामिल रहे है। धनंजय मुंडे की मुसीबते खत्म होने का नाम नहीं ले रही है क्योंकि एक के बाद एक उनके कारनामे सामने आ रहे है।

धनंजय मुंडे (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: बीड जिले के संतोष देशमुख हत्याकांड मामले से धनंजय मुंडे का नाम अभी साफ भी नहीं हुआ है और उन पर लगातार नए आरोप लगाए जा रहे है। इन आरोपों के कारण अब महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे की मुश्किलें थम ही नहीं रही हैं।
हाल ही में बुधवार को दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन ने उन पर जमीन हड़ुपने का आरोप लगा दिया है। उनका कहना है कि उनके एक करीबी रिश्तेदार ने उन पर बीड जिले में 3.5 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की डेढ़ एकड़ जमीन हड़पी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस जमीन की कीमत लगभग 3.5 करोड़ रुपये से भी अधिक थी।
लेकिन धनंजय मुंडे द्वारा दबाव बनाया गया और इसे सिर्फ 21 लाख रुपये में खरीद लिया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की भाभी सारंगी महाजन ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग की। ये पहली बार नहीं है इन दिनों चारों ओर से धनंजय मुंडे से इस्तीफा देने के लिए कहा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रमोद महाजन की हत्या को 20 बरस गुजर गए, क्या हुआ था उस दिन? जानें हत्याकांड की पूरी कहानी
‘दादा’ के सपनों पर हादसे का विराम; अजित ही नहीं, महाराष्ट्र के ये दिग्गज नेता भी असमय कह गए दुनिया को अलविदा
वो नेता जिसे अटल ने कहा बीजेपी का लक्ष्मण, सियासी सितारे को भाई ने ही मारी गोली…मर्डर मिस्ट्री आज भी अनसुलझी
प्रमोद महाजन होते तो नहीं टूटता भाजपा और शिवसेना का गठबंधन, पूनम महाजन को याद आए पुराने संबंध
जमीन हड़पने का लगा आरोप
आपको बताते चले कि धनंजय मुंडे पहले से ही अपने जिले बीड में दिसंबर में मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में आलोचनाओं से घिरे हुए है। अब उन पर उसी जिले बीड जिले में जमीन हड़पने का भी आरोप लगया जा रहा है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
3.5 करोड़ रुपये की जमीन 21 लाख रुपये में हासिल किए जाने के मुद्दे पर सारंगी महाजन ने मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात भी की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि धनंजय मुंडे के एक सहयोगी ने उन पर जमीन ट्रांसफर करने को लेकर दबाव बनाया और धमकाया। सारंगी महाजन ने कहा कि उनकी साढ़े तीन करोड़ रुपये से भी अधिक कीमत की जमीन को सिर्फ 21 लाख रुपये में जबरन हड़प लिया गया।
सीएम ने दिया न्याय का भरोसा
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सारंगी महाजन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा बताया कि सीएम ने उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। वहीं उपमुख्यमंत्री अजित पवार की ओर से भी यह भरोसा दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले डेढ़ साल में धनंजय मुंडे ने मुझे काफी परेशान किया है और इसलिए मैं उनका इस्तीफा मांगती हूं।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
एनसीपी के प्रमुख नेताओं में शामिल धनंजय मुंडे
आपको बताते चले कि जिस धनंजय मुंडे का जिक्र हो रहा है वे अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। लेकिन अभी तक इन आरोपों पर उनकी ओर से किसी भी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं अगर सारंगी महाजन की बात की जाए तो वह बीजेपी के शीर्ष नेताओं में से एक और प्रमोद महाजन के भाई दिवंगत प्रवीण की पत्नी हैं। इसके अलावा दूसरी ओर, धनंजय मुंडे महाराष्ट्र और केंद्र में मंत्री रह चुके हैं और वे गोपीनाथ मुंडे के भतीजे हैं।
Dhananjay munde accused of grabbing land worth crores in beed by sarangi mahajan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UP TGT PGT 2026: परीक्षा पैटर्न में हुआ ऐतिहासिक बदलाव, पहली बार लगेगी नेगेटिव मार्किंग; जानें नया सिलेबस
Aug 04, 2026 | 08:12 AMUP विधानसभा में आज अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार, एक्सप्रेसवे, रोजगार और किसानों के लिए खुल सकता है खजाना
Aug 04, 2026 | 08:09 AMRashami Desai Career: उतरन की तपस्या से घर-घर में छाईं रश्मि देसाई, भोजपुरी से बॉलीवुड तक छोड़ी छाप
Aug 04, 2026 | 08:08 AMदेश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट
Aug 04, 2026 | 08:03 AMलाउडस्पीकर और डीजे के शोर पर नकेल, अब एक क्लिक पर होगी शिकायत! जल्द शुरू होगा पॉल्यूशन फ्री नागपुर पोर्टल
Aug 04, 2026 | 07:56 AMअहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना: 16.96 लाख किसानों के खातों में आज पहुंचेंगे 7,000 करोड़ रुपये
Aug 04, 2026 | 07:50 AMबारिश-बाढ़ की मार: भंडारा में खरीफ खेती संकट में, कीट प्रकोप और मजदूरों की कमी से बढ़ी लागत
Aug 04, 2026 | 07:44 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














