‘दादा’ के सपनों पर हादसे का विराम; अजित ही नहीं, महाराष्ट्र के ये दिग्गज नेता भी असमय कह गए दुनिया को अलविदा

Ajit Pawar के विमान हादसे में निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में शोक और हलचल है। इससे पहले भी राज्य ने कई ऐसे बड़े नेताओं को खोया है, जिनकी मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि हादसों और घटनाओं में हुई।
Maharashtra Leaders Who Died Unnatural Death
महाराष्ट्र के दिग्गज नेता (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Ajit Pawar Plane Crash News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया है।

महाराष्ट्र की राजनीति में ‘दादा’ के नाम से पहचाने जाने वाले अजित पवार सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं की उम्मीद थे। उनके समर्थकों को भरोसा था कि दादा एक दिन सत्ता के शिखर तक ज़रूर पहुंचेंगे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था।

इस दर्दनाक हादसे के बाद महाराष्ट्र की राजनीति फिर उस सच्चाई से रूबरू हुई है कि सत्ता, ताक़त और लोकप्रियता भी ज़िंदगी को हादसों से नहीं बचा सकती। इससे पहले भी राज्य ने कई ऐसे बड़े नेताओं को असमय खोया है, जिनकी मौत बीमारी या दुर्घटनाओं में हुई। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही दिग्गज नेताओं के बारे में बता रहे हैं जिनका जाना महाराष्ट्र के लिए कभी न भरने वाला ज़ख्म बना।

प्रमोद महाजन

अटल बिहारी सरकार के दौरान रक्षा मंत्री की भूमिका निभाने वाले और महाराष्ट्र बीजेपी के सबसे उम्दा नेता माने जाने वाले प्रमोद महाजन की मौत 3 मई 2006 को हुई थी। प्रमोद महाजन को उनके ही छोटे भाई प्रवीण महाजन ने 22 अप्रैल 2006 को पारिवारिक विवाद के चलते गोली मारकर मौत के घाट उतारा था। प्रमोद महाजन भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता थे।

विलासराव देशमुख

महाराष्ट्र पॉलिटिक्स के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता विलासराव देशमुख का निधन 14 अगस्त 2012 को चेन्नई के ग्लोबल अस्पताल में हुआ। जानकारी के अनुसार, उनकी मौत का मुख्य कारण Multiple-organ failure बताया जाता है।

आर आर पाटिल

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ एनसीपी नेता आर.आर. पाटिल का निधन मुँह के कैंसर (oral cancer) के कारण हुआ था। कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद, 16 फरवरी 2015 को मुंबई के लीलावती अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 57 वर्ष के थे।

गोपीनाथ मुंडे

गोपीनाथ मुंडे की मौत 3 जून 2014 को दिल्ली में एक कार हादसे (सड़क दुर्घटना) के कारण हुई थी। सुबह हवाई अड्डे जाते समय उनकी कार को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी थी। डॉक्टरों के अनुसार, दुर्घटना के प्रभाव से गर्दन में फ्रैक्चर और आंतरिक चोटों (लिवर फटने) के कारण हृदय गति रुक गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

अजित पवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित गुट) के नेता अजित पवार का 28 जनवरी 2026 को एक प्लेन हादसे में निधन हो गया है। ये हादसा महाराष्ट्र के बारामती जिले के पास ही हुआ है। इस हादसे में अजित पवार समेत विमान में मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई है।