- Hindi News »
- Maharashtra »
- Beed »
- Beed Case Hearing Of Sarpanch Santosh Deshmukh Murder Begins Accused Walmik Karad Lawyers
Beed Murder Case: सरपंच संतोष देशमुख मर्डर केस की सुनवाई शुरू, आरोपी वाल्मिक कराड ने उतारी वकीलों की फौज
महाराष्ट्र के बीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड के बाद से आक्रोश फैला हुआ है। सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड पर सुनवाई बुधवार को केज कोर्ट में शुरू हो चुकी है।
- Written By: प्रिया जैस

सरपंच मर्डर केस की सुनवाई शुरू (सौजन्य-सोशल मीडिया)
बीड: बीड के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की बहुचर्चित व जघन्य हत्याकांड मामले की सुनवाई बुधवार से केज कोर्ट में शुरु हो गई। देशमुख की 9 दिसंबर 2024 को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी वाल्मिक कराड ने सजा से बचने के लिए वकीलों की फ़ौज उतार दी है।
जबकि सरकारी पक्ष से नामी अधिवक्ता उज्जवल निकम व बालासाहेब कोल्हे, देशमुख को न्याय दिलाने की क़ानूनी लड़ाई लड़ेंगे। इस हत्याकांड की गूंज राजनीतिक हलकों में भी काफी सुनाई दी।
मामले की अगली सुनवाई 26 मार्च को
बीजेपी विधायक सुरेश धस समेत सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने आरोप लगाया कि देशमुख मर्डर केस में गिरफ्तार वाल्मिक कराड के अजित पवार गुट के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे के साथ करीबी संबंध हैं। इसके बाद धनंजय मुंडे पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया। हालांकि मुंडे इस्तीफा देने से बचते रहे। लेकिन जब इस जघन्य हत्याकांड की फोटो व वीडियो वायराल हुई तो मुंडे को ठीक विधान मंडल के बजट सत्र के बीच में इस्तीफा देना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
खतरे में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की जान! बेनामी पत्र से मचा हड़कंप, जानें लेटर में है क्या?
बीड में पुलिस बनकर किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, 23 लाख की ठगी करने वाली पति-पत्नी की जोड़ी समेत 3 गिरफ्तार
IAS तुकाराम मुंढे को मातृशोक, 100 वर्ष की आयु में मां आसराबाई का निधन, बीड में होगा अंतिम संस्कार
IAS तुकाराम मुंढे का 21 साल में 24वां तबादला; अब संभालेंगे महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन विभाग की कमान
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरोपी पेश
एसआईटी ने अनुरोध किया था कि इस मामले की सुनवाई बीड अदालत में की जाए। हालांकि पहली सुनवाई केज कोर्ट में हुई थी। इस मामले की अगली सुनवाई 26 मार्च को होगी। बीड के सरपंच देशमुख एक पवन चक्की कंपनी से 2 करोड़ की जबरन वसूली का विरोध कर रहे थे। इस वजह से उनकी हत्या की गई है। पहली सुनवाई के दौरान संतोष देशमुख के भाई धनंजय देशमुख भी कोर्ट में मौजूद रहे। आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
पुलिस ने इस मामले में तीन एफआईआर दर्ज की थी: एक देशमुख के अपहरण और हत्या के लिए, दूसरी पवन चक्की फर्म के सुरक्षा गार्ड पर स्थानीय लोगों द्वारा हमला करने के लिए, और तीसरी फर्म को निशाना बनाकर 2 करोड़ रुपये की जबरन वसूली की कोशिश के लिए। इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में शामिल वाल्मिक कराड ने आत्मसमर्पण कर दिया था।
Beed case hearing of sarpanch santosh deshmukh murder begins accused walmik karad lawyers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMजोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
Apr 08, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM














