बीड जिले में 9वीं कक्षा की छात्रा ने घर में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
बीड जिले में कक्षा 9 में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Maharashtra News: महाराष्ट्र के बीड जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहाँ 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 28 दिसंबर को कैज तहसील के तांबवा गांव में घटित हुई।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी अपने परिवार के साथ दो मंजिला मकान में रहती थी। घटना के समय उसने घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में जाकर छत के पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जैसे ही परिजनों को इस बात का पता चला, घर में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़े:टाइगर रिजर्व्स हाउसफुल! विदर्भ के जंगलों में 3000 से अधिक सैलानी करेंगे बाघों का दीदार
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
जांच और कार्रवाई
स्थानीय पुलिस को सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैज उपजिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। क्योंकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस परिजनों और सहपाठियों के बयान दर्ज कर मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है। इस घटना के बाद से तांबवा गांव में शोक का माहौल है और स्थानीय स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य और बच्चों पर बढ़ते दबाव को लेकर चिंता जताई जा रही है।
