विकास के मुद्दे पर BJP जीतेगी चुनाव, बावनकुले ने ठाकरे गुट व MVA पर किया तीखा प्रहार
Chandrashekhar Bawankule: चंद्रशेखर बावनकुले ने ठाकरे गुट और MVA पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि विकास ही चुनाव का मुख्य मुद्दा है और इसी आधार पर भाजपा नगर परिषद चुनाव जीतेगी।
- Written By: आंचल लोखंडे
बावनकुले ने ठाकरे गुट व MVA पर किया तीखा प्रहार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Wardha Politics: भाजपा के चुनाव प्रमुख व राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के आगामी चुनाव को लेकर ठाकरे गुट और महाविकास आघाड़ी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने 51 प्रतिशत यानी 3 करोड़ 18 लाख मतों के रूप में फडणवीस सरकार पर विश्वास जताया है। डबल इंजन सरकार ही विकास का रास्ता खोल सकती है और इसी भरोसे से कई नगरपालिकाएं निर्विरोध हुई हैं। विकास के मुद्दे पर भाजपा नगर परिषद का चुनाव जीतेगी, ऐसा दावा उन्होंने किया।
बावनकुले ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना के पास अब कोई वैचारिक आधार नहीं बचा है। ठाकरे गुट ने कांग्रेस की विचारधारा अपना ली है, और हिंदुत्व छोड़ने के कारण ही वह कांग्रेस के साथ गया है। इसलिए उनके पास अब कांग्रेस के साथ रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर उसे विकास की मुख्यधारा में लाना ही प्राथमिक लक्ष्य है।
महायुति का औपचारिक गठबंधन नहीं हो पाया
राजस्व मंत्री बावनकुले ने स्पष्ट कहा कि यह चुनाव सत्ता या प्रतिष्ठा का नहीं है, बल्कि विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का है। प्रधानमंत्री मोदी तथा महायुति सरकार की योजनाएं नगर परिषदों के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से यह चुनाव लड़ा जा रहा है। वर्धा के विकास के लिए स्थानीय नेताओं ने बड़ा मन दिखाया और बागियों ने नामांकन वापस लिया, यह उन्होंने सराहा। साथ ही कहा कि जहां महायुति का औपचारिक गठबंधन नहीं हो पाया है, वहां मित्र दलों के विरुद्ध भी चुनाव लड़ा जाएगा। परंतु मनभेद और मतभेद नहीं होने चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
KDMC Officials पर कोर्ट सख्त, पुनर्वसन मामले में आयुक्त समेत 7 पर जमानती वारंट
Pune RMC Plants पर कार्रवाई से निर्माण क्षेत्र चिंतित, CREDAI ने नीति की मांग उठाई
Pimpri Chinchwad में स्वीकृत नगरसेवकों पर सहमति, 20 अप्रैल को नामों की घोषणा संभव
पर्यावरण से खिलवाड़! 5,771 पेड़ काटने के बाद कंपनी ने नहीं लगाया एक भी पौधा, हाई कोर्ट ने मनपा को घेरा
भाजपा की विकासवादी राजनीति पर कायम
महाविकास आघाड़ी द्वारा अलग-अलग चुनाव लड़ने के संकेत पर प्रतिक्रिया देते हुए बावनकुले ने दावा किया कि नगरपालिका और जिला परिषद चुनावों से लेकर 2029 तक कांग्रेस और महाविकास आघाड़ी लगातार कमजोर होते जाएंगे और आने वाले समय में कांग्रेस सबसे छोटी पार्टी बनकर रह जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले नेता पद या टिकट के लिए नहीं, बल्कि ‘विकसित महाराष्ट्र’ के संकल्प के लिए आ रहे हैं। सभी को टिकट नहीं दिया जा सकता, फिर भी जनता और कार्यकर्ताओं का विश्वास भाजपा की विकासवादी राजनीति पर कायम है।
ये भी पढ़े: इवनिंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की रॉड से पीट-पीटकर हत्या, घाटकोपर की ‘खतरनाक गली’ फिर चर्चा में
आपसी मनमुटाव भूलकर पार्टी को विजयी बनाए
शहर के हेरिटेज सभागृह में शुक्रवार को भाजपा की ‘विजय संकल्प सभा’ आयोजित की गई। इसमें पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर, विधायक राजेश बकाने, समीर कुणावार, पूर्व सांसद रामदास तडस, सुरेश वाघमारे, जिलाध्यक्ष संजय गाते, सुनिल गफाट, प्रशांत बुर्ले एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। सभा में बावनकुले ने कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों से कहा कि मतदान के लिए कुछ ही दिन शेष हैं, इसलिए आपसी मनमुटाव भूलकर पूरी ताकत के साथ पार्टी को विजयी बनाने का प्रयास करें। जनता को आज विकास चाहिए और इसी मुद्दे को केंद्र में रखते हुए चुनाव लड़ना है। पालकमंत्री डॉ. भोयर ने भी इस अवसर पर संबोधित किया।
