Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले को लेकर विपक्ष का हल्लाबोल, MVA ने किया 24 अगस्त को ‘महाराष्ट्र बंद’ का ऐलान

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) ने बुधवार को ठाणे जिले के बदलापुर स्थित एक स्कूल में दो बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न की घटना के विरोध में 24 अगस्त को ‘‘महाराष्ट्र बंद'' का आह्वान किया। वहीं बुधवार को कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने जगह-जगह प्रदर्शन किया।

  • By आकाश मसने
Updated On: Aug 21, 2024 | 06:24 PM

बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले को लेकर कांग्रेस ने मंत्रालय के सामने किया प्रदर्शन (सोर्स: एक्स@VarshaEGaikwad)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: ठाणे जिले के बदलापुर स्कूल में दो बच्चियों के यौन शाेषण का मामला उजागर होने के बाद से लगातार इसके विरोध में प्रदर्शन जारी है। पूरे महाराष्ट्र में जगह-जगह विराेध प्रदर्शन हो रहे हैं। मंगलवार को यह विराेध प्रदर्शन रेल रोको आंदोलन में बदल गया और सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक अंबरनाथ और कर्जत स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं ठप हो गई थी। इस दाैरान पुलिस ने बल प्रयोग भी किया। बदलापुर मामले को लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर हमलावर है।

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) ने बुधवार को ठाणे जिले के बदलापुर स्थित एक स्कूल में दो बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न की घटना के विरोध में 24 अगस्त को ‘‘महाराष्ट्र बंद” का आह्वान किया। वहीं बुधवार को कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने जगह-जगह प्रदर्शन किया।

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने बताया कि एमवीए के घटक दल कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने एक बैठक में यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि एमवीए के सभी सहयोगी दल 24 अगस्त को बंद में भाग लेंगे।

बदलापूर प्रकरणी महाविकास आघाडीच्या बैठकीत चर्चा झाली.बदलापूर अत्याचार प्रकरणाचा विरोध नोंदवण्यासाठी आणि गुन्हेगारांना कठोर शिक्षा व्हावी या मागणीसाठी २४ तारखेला महाराष्ट्र बंद ची हाक देण्यात आली आहे. महाविकास आघाडीने दिली बंदची हाक.
आघाडीचे सगळे पक्ष यात सहभागी होणार आहे.
— Vijay Wadettiwar (@VijayWadettiwar) August 21, 2024

कांग्रेस ने मंत्रालय के सामने किया प्रदर्शन

विजय वडेट्टीवार ने कहा कि ‘‘हमने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे और भाजपा के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ सरकार के सभी मोर्चों पर विफल रहने पर चर्चा की।” इस बीच, कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने बदलापुर की घटना को लेकर राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ के बाहर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान वडेट्टीवार और कुछ अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र बाल आयोग प्रमुख का महाराष्ट्र पुलिस पर आरोप, अपराध को छुपाने की कोशिश करती रही पुलिस

मंत्रालय के द्वार के बाहर तख्तियां थामे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्राथमिकी दर्ज करने में देरी के लिए सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने परिसर में घुसने से रोक दिया। गायकवाड़ और वडेट्टीवार ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के लिए राज्य सरकार पर निशाना साधा।

बदलापूर येथील अत्याचाराच्या घटनेच्या निषेधार्थ मंत्रालयावर धडक मोर्चा. @VarshaEGaikwad @INCIndia @RahulGandhi @INCMaharashtra @INCMumbai pic.twitter.com/vmSRuSonEt — Vijay Wadettiwar (@VijayWadettiwar) August 21, 2024

पुलिस ने बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों का यौन शोषण करने के आरोप में 17 अगस्त को स्कूल के एक सहायक को गिरफ्तार किया था। आरोपी पर स्कूल के शौचालय में बच्चियों का यौन शोषण करने का आरोप है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि बच्चियों के माता-पिता को बदलापुर पुलिस थाने में 11 घंटे तक इंतजार करना पड़ा और उसके बाद ही अधिकारियों ने उनकी शिकायतों पर गौर किया।

मुख्यमंत्री और गृह मंत्री का मांगा इस्तीफा

विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि महाराष्ट्र को शर्मसार कर देने वाली घटना मुख्यमंत्री के जिले ठाणे में घटी। आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाई गईं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये सब किसके लिए? किसे बचाना है? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री दोनों को इस्तीफा देना चाहिए और महाराष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए। कम से कम इन दोनों को इस्तीफा देकर महायुति सरकार में हो रहे पापों का प्रायश्चित करना चाहिए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें:- बदलापुर केस: सुप्रिया सुले ने NCP कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Badlapur assault case mva calls for maharashtra bandh on august 24

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 21, 2024 | 04:54 PM

Topics:  

  • Badlapur School Case
  • Congress

सम्बंधित ख़बरें

1

अवैध रेत खनन में राजस्व-पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप, राजुरा में सड़क पर उतरी कांग्रेस

2

जीनत शबरीन को मिली मुंबई यूथ कांग्रेस की कमान, नियुक्त हुई पहली महिला अध्यक्ष

3

“नायक नहीं, नालायक है तू”, संजय दत्त ने की RSS की तारीफ तो भड़क गए कांग्रेस नेता

4

Acharya Pramod का राहुल गांधी पर हमला, कहा- ‘भारत के लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्य हैं विपक्ष के नेता’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.