

पुणे: बदलापुर मामले को लेकर राज्य में कई जगह विरोध प्रदर्शन जारी है। लोग ओरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रही है। बीते दिन लोगों ने घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कई घंटे तक बदलापुर स्टेशन पर पटरियों पर बैठे रहे। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की वरिष्ठ नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने विरोध प्रदर्शन किया।
सांसद सुप्रिया सुले ने बदलापुर घटना के खिलाफ पुणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लेकर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
सुप्रिया सुले ने कहा कि महाराष्ट्र में अपराध बढ़ रहे है। यह मैं नहीं कह रही हूं बल्कि सरकारी आंकड़ों में इसका जिक्र है। चाहे वह पोर्शे कांड हो या राज्य में ड्रग्स का मामला। महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध बहुत बढ़ गए है। बदलापुर का मामला बहुत संवेदनशील है। जिस तरह इसे नजरअंदाज किया जा रहा है वह दुखद है। जब लोग सड़को पर आए तब सरकार जागी। लोकसभा चुनाव के बाद तुरंत महिलाएं सरकार के लिए लाडकी बन गई और मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना के तहत 1500 रुपये देने लगी।
सुले ने यह भी कहा मैंने कल मीडिया पर देखा कि एक महिला ने कहा कि मुझे सरकार से 1500 रुपये नहीं चाहिए। बल्कि हम उन्हें दो हजार रुपये देंगे, लेकिन हमारी बहनों को सुरक्षित रखें।
महाजन के बयान के बाद विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष एवं शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने स्कूल में यौन उत्पीड़न की घटना को लेकर महायुति सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने घोषणा की कि उनकी पार्टी बुधवार से सत्तारूढ़ गठबंधन के खिलाफ पूरे राज्य में प्रदर्शन करेगी।
बदलापुर में मासूम बच्चियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर करीब 300 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले को लेकर 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।