भारत-अमेरिका व्यापार करार के खिलाफ कांग्रेस की ‘शेतकरी अर्थ परिषद’; अकोला में 1 मार्च को होगा बड़ा आंदोलन
Akola Congress News: कांग्रेस का आरोप है कि भारत-अमेरिका व्यापार करार से किसानों की आजीविका संकट में पड़ेगी। इसके विरोध में 1 मार्च 2026 को अकोला में जिला कांग्रेस की “शेतकरी अर्थ परिषद” होगी,
- Written By: रूपम सिंह
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक अमानकर और पत्रपरिषद (सौजन्य-नवभारत)
Akola Shetkari Parishad News: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किया गया व्यापार करार किसानों, खेत मजदूरों और कृषि पर निर्भर नागरिकों को संकट में डालने वाला है। इस करार से खेती का व्यवसाय और किसानों की आजीविका पर गंभीर असर होगा। इसी मुद्दे पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भव्य “शेतकरी अर्थ परिषद” आयोजित की जा रही है।
यह जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक अमानकर ने पत्रपरिषद में दी। उन्होंने बताया कि अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों और कुछ भारतीय पूंजीपतियों के हित में आयात बढ़ाया जा रहा है, जिससे स्थानीय उत्पादन प्रभावित होगा। सोयाबीन, कपास, तुअर और अन्य फसलों के लिए बाजार ठप हो जाएगा। पहले से ही कर्ज, प्राकृतिक आपदाएं और समर्थन मूल्य की कमी से किसान परेशान हैं।
इस करार से स्थिति और गंभीर होगी। यह परिषद महात्मा फुले आयुर्वेदिक महाविद्यालय, मुर्तिजापुर रोड, बाभुलगाव में 1 मार्च 2026 को सुबह 10:30 बजे आयोजित होगी। इसमें प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक, किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले, कृषि अर्थशास्त्री मिलिंद मुरुगकर, कांग्रेस सचिव कुणाल चौधरी, विधायक साजिद खान पठान उपस्थित रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
भाई नाना पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर जीतू पटवारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- सत्ता का दुरुपयोग कर रही सरकार
महाराष्ट्र में डांस बार पर बवाल! कांग्रेस नेता भाई जगताप ने साधा निशाना, मंत्री संजय शिरसाट ने किया पलटवार
अकोला में खरीफ फसलों पर गहराया संकट; एक महीने की देरी से आया मानसून, 60% से भी कम हुई बुआई
दतिया उपचुनाव: जिला कांग्रेस की मीटिंग में बनी रणनीति, पूर्व मंत्री बोले- कार्यकर्ताओं के दम पर जीतेगी पार्टी
ये भी पढ़ें:- अकोला मनपा सभापति चुनाव: स्थायी समिति के लिए विजय अग्रवाल का नाम रेस में सबसे आगे
व्यापक जन आंदोलन का आह्वान
इस परिषद में जिलेभर से 3 हजार से अधिक किसानों के साथ साथ खेत मजदूर शामिल होंगे। सभी किसान संगठन, नागरिक और लोकतांत्रिक शक्तियों से इस मुद्दे पर व्यापक जन आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया गया है। इस पत्रकार परिषद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक अमानकर, विधायक साजिद खान पठान, प्रकाश तायडे, अविनाश देशमुख, डा. जीशान हुसैन, एड. महेश गणगणे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूजा काले, मो. यूसुफ, कपिल रावदेव, तश्वर पटेल, रहेमान बाबू सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।
