Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद की नई इमारत का काम अंतिम चरण में, पर 12 करोड़ की अतिरिक्त निधि बनी बड़ी चुनौती

Chhatrapati Sambhajinagar ZP Building: छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद के नए भवन का काम अंतिम दौर में है। बजट बढ़कर ₹59.41 करोड़ होने से निधि की कमी बनी है, सितंबर में उद्घाटन की तैयारी है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 24, 2026 | 10:45 AM

नए भवन का काम (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar Zilla Parishad Building: छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद की नई प्रशासनिक इमारत का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है, लेकिन शेष कार्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती बन गई है। करीब 59.41 करोड़ रुपये की लागत वाले इस भवन के लिए शुरुआत में 47.33 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई थी, लेकिन निर्माण लागत बढ़ने व अतिरिक्त कार्यों की आवश्यकता के चलते परियोजना लागत में 12.08 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी कर संशोधित मंजूरी प्रदान की गई।

मौजूदा इमारत में जगह की कमी, विभागीय कार्यों में वृद्धि तथा नागरिकों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने की परेशानी को देखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए प्रशासनिक संकुल के निर्माण का निर्णय लिया गया था। सितंबर 2021 में कार्य शुरू हुआ था, योजना के अनुसार निर्माण मार्च 2024 तक पूरा होना था, लेकिन विभिन्न कारणों से कई बार समय वृद्धि देनी पड़ी।

जिप के बजट प्रावधानों के अनुसार फर्नीचर पर लगभग 10.50 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जबकि भवन व परिसर विकास के लिए 6 करोड़ रुपये की आवश्यकता बताई गई है। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर भी अलग से खर्च किया जाएगा। प्रारंभिक स्वीकृत राशि अपर्याप्त साबित होने के बाद सरकार ने संशोधित मंजूरी प्रदान की। इसके बावजूद इसके लिए अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता बनी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

अकोला मनपा की सामान्य सभा में हंगामा, 4.35 करोड़ के भुगतान प्रस्ताव को मंजूरी

चंद्रपुर ST विभाग ने 65 दिनों में स्वच्छता के नाम पर वसूले 58.50 लाख रुपये; फिर भी बस स्टैंड्स पर गंदगी का अंब

नासिक सिंहस्थ कुंभमेला 2027 के लिए पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा का ‘अभेद किला’; रामकुंड बना हाई सिक्योरिटी जोन

गोवा की सोसाइटी में अमरावती पुलिस की रेड: करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर घोटाला उजागर, महिला समेत 12 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें:- नासिक सिंहस्थ कुंभमेला 2027 के लिए पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा का ‘अभेद किला’; रामकुंड बना हाई सिक्योरिटी जोन

सितंबर में उद्‌घाटन की हो रही तैयारी

शेष कार्यों के लिए समय पर निधि उपलब्ध होने व निर्माण कार्य पूर्ण होने पर ही उद्घाटन की दिशा तय होगी। सितंबर में मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस के अवसर पर यह शुरु करने की मंशा जताई गई है।

Zp new building fund shortage september inauguration chhatrapati sambhajinagar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 10:45 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.