- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Way For The Recruitment Of Maharashtra Waqf Board Is Clear So Many Posts Will Be Filled In The First Phase
महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड के भर्ती का रास्ता साफ, प्रथम चरण में भरे जाएंगे इतने पद
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के भर्ती का रास्ता साफ हो चुका है। प्रथम चरण में 60 स्थानों पर भर्ती करने की मंजूरी दी जा चुकी है। आगामी 10 जुलाई को भर्ती को लेकर विज्ञापन जारी किए जाएंगे। साथ ही संस्था के शुद्ध उत्पन्न पर 7 प्रतिशत कर वसूलने का महत्वपूर्ण निर्णय शहर में हाल ही में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक में लिए जाने की जानकारी महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोईन ताशिलदार ने दी है।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष राज्य सरकार ने महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड में 169 स्थान भरने के लिए मंजूरी दी थी। इसके तहत प्रथम चरण में कई पदों के 60 स्थान भरे जाएंगे। बोर्ड के निगरानी में काम करनेवाले करीब साढ़े तेरा हजार संस्थाओं को सालाना बजट पेश करने के लिए नोटिस दिए गए हैं। उसे बेहतर प्रतिसाद मिल रहा हैं। बैठक में 180 बजट को स्वीकृति दी गई। साथ ही मंडल ने रणनीतिक फैसला लेते हुए वक्फ कानून 1995 के अंतर्गत धारा 72 अन्वये संस्था के शुद्ध उत्पन्न पर 7 प्रतिशत कर वसूलने का निर्णय लिया है।
लिया एक और महत्वपूर्ण निर्णय
साथ ही बोर्ड ने अन्य एक बड़ा निर्णय लेते हुए विलंब आकार पर जुर्माने के रुप में वसूले जानेवाली रकम पर 75 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है। संस्थान उक्त माफी अथवा छुट देने का फायदा 30 सितंबर 2023 तक ले सकेंगे। जो संस्थाएं वन टाईम रकम अदा करेंगे, वे ही इस योजना का लाभ ले सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Waluj MIDC Fire: संभाजीनगर के वालूज औद्योगिक क्षेत्र में दो स्थानों पर भीषण आग, लाखों का नुकसान
Sambhajinagar Drainage Cleaning: मानसून से पहले नालों की सफाई पर मनपा सख्त; नालों पर बनी इमारतों के खिलाफ होगी
Fake Fertilizer Racket: संभाजीनगर के वंजारवाड़ी में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़; 26.62 लाख का माल जब्त
Tragedy at Tembhapuri Dam: मजदूर दिवस की खुशियां मातम में बदली; टेंभापुरी बांध में डूबने से 3 मजदूरों की मौत
91 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी
महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के सीईओ मोईन ताशिलदार ने बताया कि बैठक में नए संस्था के पंजीकरण के 51, संस्था के योजना के 33 और संस्था के फेरफार बदलाव के 8 प्रकल्पों को मंजूरी दी गई। बैठक में विधायक और महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के चैयरमैन डॉ. वजहात मिर्जा, सांसद इम्तियाज जलील, हसनैन शाकेर, मौलाना अथर अली, मुदस्सीर लांबे, काजी समीर, डिप्टी सीईओ जुनेद सैयद और बोर्ड के आला अधिकारी उपस्थित थे।
Way for the recruitment of maharashtra waqf board is clear so many posts will be filled in the first phase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aate Ka Deepak: आटे का दीपक जलाने से मनोकामनाएं होंगी पूरी, संबंधों में बढ़ेगा प्रेम, इस विधि से जलाएं दीए
May 04, 2026 | 07:55 PMकौन हैं TVK के VS बाबू? जिन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को हराया, कभी उनकी ही पार्टी के थे खास
May 04, 2026 | 07:53 PM‘गुडबाय दोस्तों…’, मुरैना के ‘धोनी’ ने मरने से पहले लगाया आखिरी स्टेटस, फिर प्रेमिका संग लगा ली फांसी
May 04, 2026 | 07:40 PMबंगाल में कमल खिला…चुनाव में ऐतिहासिक जीत से गदगद हुए पीएम मोदी, जानें क्या कहा
May 04, 2026 | 07:30 PMदिल्ली की सड़क पर जन्मदिन मनाने के लिए रोका ट्रैफिक, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, पुलिस ने मांगी डिटेल्स
May 04, 2026 | 07:27 PMहोर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार
May 04, 2026 | 07:21 PMWest Bengal Results: भरतपुर में टीएमसी को बड़ी राहत, मुस्तफिजुर रहमान ने 30,753 वोटों से अनामिका घोष को हराया
May 04, 2026 | 07:20 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














