- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Drainage Cleaning Notice Encroachment
Sambhajinagar Drainage Cleaning: मानसून से पहले नालों की सफाई पर मनपा सख्त; नालों पर बनी इमारतों के खिलाफ होगी
Chhatrapati Sambhajinagar Drainage Cleaning: मनपा ने बारिश से पहले नालों की सफाई को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। अब इमारत मालिकों और व्यापारियों को अपने नालों की सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
- Written By: केतकी मोडक

प्रतीकात्मक तस्वीर
Chhatrapati Sambhajinagar Drainage Cleaning:
बारिश से पहले शहर में नालों की सफाई तेजी से पूरी करने के लिए मनपा ने सख्त कदम उठाए हैं। नालों पर बनी इमारतों के निवासियों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपने परिसर के नालों की सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ऐसा स्पष्ट निर्देश स्थायी समिति के सभापति अनिल मकरिये ने अधिकारियों को दिया है।
शहर के करीब 96 किलोमीटर लंबे बड़े नालों की हर साल की तरह इस वर्ष भी मानसून से पहले सफाई की जा रही है। हालांकि, कई इलाकों में नागरिकों, व्यापारियों व दुकानदारों की ओर से नालों में कचरा फेंकने की घटनाएं जारी हैं। इस वजह से नालों का प्रवाह बाधित होता है व बारिश का पानी घरों व दुकानों में घुसने की समस्या होती है। इस स्थिति से बचने के लिए इस बार विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व आयुक्त ने 30 मार्च को हुई बैठक में नदी व नालों पर हुए अतिक्रमण हटाने तथा सफाई कार्य जल्द 45 पूरा करने के निर्देश दिए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Vegetable Prices: मुंबई में दिखने लगा गर्मी का असर, हरी सब्जियों के दाम पहुंचे आसमान पर
यवतमाल: फसल बीमा योजना की खामियों के खिलाफ शिवसेना का हल्लाबोल; पीएम मोदी को भेजा ज्ञापन, विशेष सहायता की मांग
नीट परीक्षा रद्द होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों में भारी रोष; पेपर लीक के कारण दोबारा परीक्षा का संकट
गोराई मैंग्रोव पार्क जल्द होगा जनता के लिए खुला, अटल बिहारी वाजपेयी का दिया जाएगा नाम
इसके अनुसार अप्रैल से सफाई कार्य शुरू किया गया। अब तक लगभग 50 से 55 प्रश काम पूरा हो चुका है, ऐसी जानकारी कार्यकारी अभियंता अमोल कुलकर्णी ने दी। शेष कार्य मई के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उपायुक्त अपर्णा थेटे, अभियंता संजय चामले सहित अन्य अधिकारीयों की मौजूदगी में हुई बैठक में पुराने शहर क्षेत्र में नालों पर बने निर्माणों का मुद्दा विशेष रूप से उठाया गया, कई जगह नालों के ऊपर सीधे इमारतें बनाई गई हैं व उनके नीचे से नाले गुजरते हैं।
यह भी पढ़ें:- मुंबई महाराष्ट्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: NSO सर्वे में खुलासा-77% इलाज निजी अस्पतालों में
अतिक्रमण से समस्या
- कुछ स्थानों पर नालों में सीधे कचरा डालने की घटनाएं भी सामने आई हैं। पुराने शहर में नालों पर बने अतिक्रमण सफाई कार्य में बड़ी बाधा बन रहे हैं। कई स्थानों पर नाले इमारतों के नीचे होने के कारण मशीनों का उपयोग संभव नहीं हो पाता, जिससे जलभराव का खतरा बढ़ जाता है।
- कुछ इमारतों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ नाला सफाई को लेकर करार किए गए हैं, जिसके तहत उन्हें सफाई बनाए रखना अनिवार्य है। इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं होने के कारण अब संबंधित इमारत मालिकों को नोटिस देने का निर्णय लिया गया है।
कचरा फेंकने वालों पर नजर
नालों में कचरा डालने वाले नागरिकों, व्यापारियों व दुकानदारों पर भी सख्त नजर रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना व अन्य कार्रवाई की जाएगी।
Chhatrapati sambhajinagar drainage cleaning notice encroachment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु: फ्लोर टेस्ट में पास हुई TVK, 144 विधायकों के समर्थन से किया सरकार गठन का आगाज, DMK ने नहीं डाला वोट
May 13, 2026 | 12:27 PMMumbai Vegetable Prices: मुंबई में दिखने लगा गर्मी का असर, हरी सब्जियों के दाम पहुंचे आसमान पर
May 13, 2026 | 12:24 PMPrateek Yadav Cause of Death: प्रतीक की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, जिम पार्टनर ने बताया आखिरी वक्त का सच
May 13, 2026 | 12:18 PMयवतमाल: फसल बीमा योजना की खामियों के खिलाफ शिवसेना का हल्लाबोल; पीएम मोदी को भेजा ज्ञापन, विशेष सहायता की मांग
May 13, 2026 | 12:16 PMमहिला T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स को मिली कमान, स्टार तेज गेंदबाज बाहर
May 13, 2026 | 12:16 PMट्रंप की धमकियों के बीच ईरान का शक्ति प्रदर्शन! 30 मिसाइल साइट्स अब भी एक्टिव, क्या बढ़ेगा तनाव?
May 13, 2026 | 12:14 PMपीएम और सीएम के बाद अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अपील, कार पूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाएं
May 13, 2026 | 12:13 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM












