कांग्रेस का Vote Chori विरोधी हस्ताक्षर अभियान, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग
Ch. Sambhaji Nagar में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा रेलवे स्टेशन पर वोट चोरी को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें शहर जिला कांग्रेस कमेटी और शहर जिला अध्यक्ष शेख यूसुफ मौजूद रहे।
- Written By: अपूर्वा नायक
छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की सलाह पर छत्रपति संभाजीनगर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की और से शहर जिला अध्यक्ष शेख यूसुफ के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर वोट चोरी विरोधी हस्ताक्षर अभियान मंगलवार को चलाया गया, जिसमें आम नागरिकों की ओर से बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई। वोट चोरी विरोधी हस्ताक्षर अभियानर मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए चलाया गया।
चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग
एक जनजागरण अभियान है। यह विचार शहर जिला अध्यक्ष शेख यूसुफ ने व्यक्त किए। यह अभियान मुख्य रूप से कांग्रेस में, पार्टी द्वारा शुरू किया गया है। चुनावों पार्टियों द्वारा मतगणना प्रक्रिया, ईवीएम के उपयोग और परिणामों पर बार-बार सवाल उठाए जाते हैं। यदि वोट चोरी होती है, तो वास्तविक मतदान परिणाम को बदल दिया जाता है। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग प्राप्त करना, मांग को चुनाव आयोग तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया गया।
ये भी पढ़ें :- कांग्रेस का Vote Chori विरोधी हस्ताक्षर अभियान, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, 90 दिन बाद गैसीफाइड सोसायटियों में बंद हो सकती है LPG सप्लाई
हवालात की हवा खाकर उतरा प्यार का बुखार! सिया-चेतन ने पुलिस पूछताछ में एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप
नासिक में टीडी वैक्सीन लगवाने के बाद 17 वर्षीय किशोरी की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच
सपना रह गया अधूरा: दिल्ली जा रहे छत्रपति संभाजीनगर के 4 मोबाइल व्यापारियों की सड़क हादसे में गई जान, 2 गंभीर
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर डॉ जफर खान, डॉ सरताज पठान, अशोक डोलस, भाऊसाहेच जगताप, इकबाल सिंह गिल, उमाकांत खोतकर, जयप्रकाश नन्नावरे, शेख कैसर बाबा, अनीस पटेल, महेंद्र रमंडवाल, साहेबराव बनकर, इफ्तेखार शेख, शेख अतहर, विशाल बसवाल, आमेर अब्दुल सलीम, गौरव जायसवाल, डॉ नीलेश अंबरवाडीकर, इंजी मोहसिन खान, संजय धर्मरक्षक, शेख मोहसिन्, सैयद फैयाजुद्दीन, राहुल सावंत, अनिता भंडारी, उथा खंडागले, शकुंतला साबले, रेहाना शेख, सबिया बाजी, सैयद जाकिर, आतिश पगारे, सुनील साल्ये, मजाज खान आदि मौजूद रहे।
