-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Vaccination Of Children Started In Aurangabad
औरंगाबाद में बच्चों का टीकाकरण शुरू
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

File Photo
औरंगाबाद : कोरोना (Corona) की तीसरी लहर (Third Wave) समाप्त होने के बावजूद चौथी लहर आने की आशंका के बीच टीकाकरण मुहिम पूरी तरह कामयाब करना जरुरी है। कोरोना की चौथी लहर (Fourth Wave) से सुरक्षित रहने के लिए नागरिकों ने तत्काल कोरोना प्रतिबंधक टीका लेकर 100 प्रतिशत टीकाकरण मुहिम कामयाब करने की अपील महानगरपालिका प्रशासक (Municipal Administrator) आस्तिक कुमार पांडेय (Aastik Kumar Pandey) ने की।
महानगरपालिका के प्रियदर्शिनी विद्यालय मयुरबन कॉलोनी में 12 से 14 साल के उम्र के लड़के – लड़कियों के लिए टीकाकरण मुहिम बुधवार को महानगरपालिका कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय के प्रमुख उपस्थिति में आरंभ की गई। मुहिम के शुभारंभ के बाद अपने विचार में पांडेय ने यह बात कही। इस अवसर पर महानगरपालिका के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारस मंडलेचा, शिक्षा अधिकारी रामनाथ थोरे, सांस्कृतिक अधिकारी संजीव सोनार प्रमुख रुप से उपस्थित थे। अपने विचार में आस्तिक पांडेय ने आगे कहा कि 12 से 14 साल के लड़के-लड़कियोंं के लिए आज से टीकाकरण मुहिम आरंभ की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार के औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन श्रद्धालुओं की मौत
लड़कों के साथ घूमने पर परिवार वालों ने डांटा, 5 सहेलियों ने खाया जहर, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
120 फ्रेम्स, 72 संग्राहक: ‘CSNPEX 2026’ में दिखा 1840 से 2025 तक डाक टिकटों का ऐतिहासिक सफर
COVID-19 वैक्सीन की वजह से आ रहे हार्ट अटैक…चलते-फिरते लाश बन रहे लोग? AIIMS स्टडी ने बताई असलियत
महानगरपालिका और निजी संस्था में शिक्षा हासिल कर रहे 12 से 14 साल के सभी बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण मुहिम के लिए नागरिकों का सहयोग जरुरी है। शहर में कोरोना टीके बड़ी संख्या में उपलब्ध है। इसलिए टीकाकरण मुहिम 100 प्रतिशत सफल बनाने की अपील महानगरपालिका प्रशासक आस्तिक कुमार पांडेय ने शहरवासियों से की। उन्होंने दावा किया कि शहर में बड़े पैमाने पर टीकाकरण मुहिम सफल होने से ही औरंगाबाद महानगरपालिका प्रशासन कोरोना की दूसरी तथा तिसरी लहर पर जल्द काबू पाने में कामयाब रहा। टीकाकरण मुहिम को सफल बनाने के लिए नागरिकों का बड़े पैमाने पर सहयोग मिला। कार्यक्रम का संचालन तेजस्विनी देसले ने किया। आभार प्रदर्शन शशिकांत उबाले ने माना।
Vaccination of children started in aurangabad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PM‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
Jun 20, 2026 | 10:39 PMपेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
Jun 20, 2026 | 10:29 PMबारिश में फंसे शख्स को कंधे पर बैठाकर सड़क पार कराई, कोलकाता का VIDEO देख लोग बोले- ये है असली Uber!
Jun 20, 2026 | 10:28 PMकानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PMपरभणी मंदिर हादसा: मलबे से निकलीं अपनों की लाशें, 5 मृतकों की हुई पहचान; मातम में बदली खुशियां
Jun 20, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM














