- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Shiv Sena Is Bringing Aurangabads Name Again To Save Its Chair Proposes To Change It To Sambhajinagar Imtiaz Jaleel
अपनी कुर्सी बचाने के लिए शिवसेना फिर ला रही औरंगाबाद का नाम, संभाजीनगर करने का प्रस्ताव : इम्तियाज जलील
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

इम्तियाज जलील
औरंगाबाद : सभी राजनीतिक दल (Political Party) महापुरुषों का नाम लेकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकते आ रहे हैं। शिवसेना (Shiv Sena) को महाराष्ट्र (Maharashtra) में अपनी सत्ता जाने का डर सता रहा है। अपनी कुर्सी बचाने के लिए शिवसेना द्वारा परिवहन मंत्री अनिल परब (Anil Parab) के माध्यम से आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में फिर एक बार औरंगाबाद (Aurangabad) का नाम संभाजीनगर (Sambhajinagar) करने का प्रस्ताव लाया जा रहा है। यह आरोप औरंगाबाद के एमआईएम सांसद इम्तियाज जलील (MP Imtiaz Jaleel) ने यहां लगाया।
उन्होंने बताया कि तीन सप्ताह पहले राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे औरंगाबाद दौरे पर थे। तब उन्होंने शहर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए साफ कहा था, कि जब तक वे ऐतिहासिक औरंगाबाद शहर का विकास नहीं करेंगे, तब तक वे औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर नहीं करेंगे। क्या तीन सप्ताह में ही शहर का विकास हो गया ? कौन सा मुख्यमंत्री ठाकरे ने जादू का टूनटूना बजा दिया जिससे शहर का पूरा विकास हुआ। यह सवाल सांसद जलील ने उपस्थित करते हुए साफ कहा कि अपनी कुर्सी और सत्ता जाने के डर से शिवसेना द्वारा दुबारा औरंगाबाद शहर का नाम संभाजीनगर करने का प्रस्ताव लाया जा रहा है। सांसद जलील के अनुसार शिवसेना द्वारा लाया जा रहा यह प्रस्ताव ना कि संभाजी महाराज के इज्जत के लिए, ना उनसे मोहब्बत के लिए और ना ही उनका सम्मान करने के लिए, बल्कि यह प्रस्ताव सिर्फ और सिर्फ सत्ता बचाने के लिए ला रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
CIDCO और NAINA की जमीनें वापस लेगी महाराष्ट्र सरकार, मंत्री बावनकुले ने दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला
पुणे MHADA का धमाका: ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर 295 फ्लैटों की बिक्री; 4 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
ऑटो-टैक्सी चालकों की मराठी अनिवार्यता पर शिवसेना में रार; आमने-सामने आए प्रताप सरनाईक और संजय निरुपम
ठाणे में जलकर खाक हुई शिवशाही बस; धधकती आग से दमकलकर्मियों ने निकाला यात्री का 3 तोला सोना
पहले महानगरपालिका में पारित हो प्रस्ताव
एक सवाल के जवाब में सांसद जलील ने बताया कि पहले स्थानीय महानगरपालिका की आम सभा में नामकरण का प्रस्ताव पारित होना चाहिए। उसके बाद यह प्रस्ताव राज्य सरकार के पास जाएगा। राज्य सरकार द्वारा यह प्रस्ताव पारित करने के बाद केंद्र सरकार के पास जाता है। उसके बाद केंद्र सरकार उसे नोटी फाय करता है। महानगरपालिका और राज्य सरकार से यह प्रस्ताव पारित भी हुआ तो केंद्र की बीजेपी सरकार उसमें कई अड़गे डालेगी। क्योंकि, बीजेपी को पता है कि यह प्रस्ताव पारित किया गया तो इसका सारा श्रेय शिवसेना को मिलेंगा। ऐसे में बीजेपी जब महाराष्ट्र में सत्ता में आएगी, तब वह यह प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा जाएगा। उसके बाद ही उस पर कुछ निर्णय हो सकता। ऐसे में मुझे नहीं लगता कि शिवसेना को फायदे पहुुंचाने के लिए औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा पाएगाी।
Shiv sena is bringing aurangabads name again to save its chair proposes to change it to sambhajinagar imtiaz jaleel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 24 April: कुम्भ राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा! जानें अपनी राशि का हाल
Apr 24, 2026 | 12:05 AMवानखेड़े में चेन्नई ने रचा इतिहास, संजू का नाबाद शतक और अकील के 4 विकेट से पस्त हुई MI, 103 रन से जीता मैच
Apr 23, 2026 | 11:28 PMBaglamukhi Jayanti: बगलामुखी जयंती के दिन करें पीली सरसों का यह महाउपाय, दुश्मन खुद टेक देंगे घुटने
Apr 23, 2026 | 11:13 PMराजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर जहां भगवान के चरण छूकर दिशा बदल लेती है चंबल नदी! इतिहास जानकर हो जाएंगे हैरान
Apr 23, 2026 | 10:55 PM‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PMखरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PMहिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM
West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 09:46 PM
The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM
धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM














