युवक व गर्भवती महिला से मारपीट का मामला, एट्रोसिटी के तहत दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Shahganj Assault Case: छत्रपति संभाजीनगर के शाहगंज में युवक और गर्भवती महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट के तहत 10 आरोपियों पर केस दर्ज कर 4 को गिरफ्तार किया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
pregnant woman assault (सोर्सः सोशल मीडिया)
Sambhajinagar Atrocity FIR: शाहगंज क्षेत्र में ठेलागाड़ी पर फल खरीदने गए युवक और उसकी गर्भवती पत्नी के साथ फल विक्रेताओं द्वारा मारपीट की घटना किराना चावड़ी पुलिस चौकी के सामने घटी। पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ एट्रोसिटी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियोंशेख सोहेल शेख बशीर, आदिल कय्यूम शेख, इमरान बशीर शेख और शेख शाहबाज को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों को अदालत में पेश करने पर एक दिन की रिमांड पर भेजा गया। सहायक पुलिस आयुक्त सागर देशमुख ने बताया कि इस संबंध में 23 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने कहा कि वह अपने पति और तीन वर्षीय बेटी के साथ फल खरीदने के लिए शाहगंज क्षेत्र में गई थी।
धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार
बाइक खड़ी करने को लेकर फल विक्रेता और उसके पति के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके पति का कॉलर पकड़कर उसे नीचे उतारा और बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता के देवर ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी उस पर भी टूट पड़े। पीड़िता ने गर्भवती होने की जानकारी देने के बावजूद आरोपियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की और अभद्र व्यवहार किया।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
इंदौर: होटल की बालकनी से गिरकर प्रॉपर्टी कारोबारी की संदिग्ध मौत, कमरे में मौजूद 5 लोगों की तलाश में पुलिस
छत्रपति संभाजीनगर मनपा का फैसला: तीन घंटे की बहस के बाद निजी एजेंसी से संपत्ति सर्वे का प्रस्ताव पास
Chandrapur News: ट्रेन में टीटीई पर हमले की घटना की निंदा, दोषियों और संरक्षणकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग
पीड़िता के पति और देवर को चोटें आईं
इस मारपीट में पीड़िता के पति और देवर को चोटें आईं। जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत दोपहिया वाहन खड़ा करने को लेकर हुई थी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
