Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर: होटल की बालकनी से गिरकर प्रॉपर्टी कारोबारी की संदिग्ध मौत, कमरे में मौजूद 5 लोगों की तलाश में पुलिस

Indore Crime News:बाणगंगा थाना क्षेत्र में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी कारोबारी जीतू साहू की संदिग्ध मौत हो गई। घटना के समय कमरे में 4 युवक और 1 युवती मौजूद थे। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही।

  • Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 15, 2026 | 07:16 AM

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Indore Hotel Death Mystery: इंदौर शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में अरविंदो अस्पताल के पास स्थित एक होटल में ठहरे प्रॉपर्टी कारोबारी जीतू साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव होटल के नीचे मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जीतू साहू होटल की बालकनी से नीचे गिरे थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह बालकनी से गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और मौत के पीछे की वास्तविक वजह तलाशने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय होटल के कमरे में जीतू साहू के साथ चार युवक और एक युवती मौजूद थे। घटना के बाद सभी लोग मौके से चले गए। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश कर रही है और पूछताछ के लिए उनकी पहचान व लोकेशन जुटाई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इन लोगों के बयान मामले की गुत्थी सुलझाने में अहम साबित हो सकते हैं।

20 दिनों से होटल में ठहरे थे जीतू

जांच में यह भी सामने आया है कि जीतू साहू पिछले करीब 20 दिनों से इसी होटल में ठहरे हुए थे। सूत्रों के मुताबिक उनका करोड़ों रुपये के लेनदेन से जुड़ा विवाद भी चल रहा था। ऐसे में पुलिस आर्थिक विवाद के एंगल को भी जांच में शामिल कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: गलत ऑडिट रिपोर्ट देने वालों का लाइसेंस होगा निरस्त, जीओ-टैग फोटो अनिवार्य

भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO

ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO

Chandrapur News: ट्रेन में टीटीई पर हमले की घटना की निंदा, दोषियों और संरक्षणकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग

साक्ष्य जुटा रही पुलिस

पुलिस ने होटल से सीसीटीवी फुटेज, होटल रिकॉर्ड और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों को जब्त कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, हादसा और हत्या—तीनों संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : इंदौर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: गलत ऑडिट रिपोर्ट देने वालों का लाइसेंस होगा निरस्त, जीओ-टैग फोटो अनिवार्य

पीएम रिपोर्ट का इंतजार

एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बालकनी से गिरने का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। साथ ही कमरे में मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फरार लोगों से पूछताछ का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मामले की तस्वीर और साफ हो सकेगी।

Indore property businessman jitu sahu hotel fall death banaganga investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 07:16 AM

Topics:  

  • Crime
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • Murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.