जिप-पंस चुनाव में हंगामा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए फर्जी वोटिंग के वीडियो; स्थिति रही तनावपूर्ण

Sambhajinagar ZP PS Election: छत्रपति संभाजीनगर में जिप-पंस चुनाव के दौरान कई केंद्रों पर विवाद व फर्जी मतदान के आरोप लगे। पुलिस और नागरिकों के बीच झड़प से कुछ समय के लिए तनाव फैला।
Chaos erupts during Zilla Parishad and Panchayat Samiti elections; videos of alleged fake voting go viral on social media; situation remains tense.
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Sambhajinagar Election Violence: छत्रपति संभाजीनगर जिले में जिप व पंस चुनाव के दौरान कुछ स्थानों पर वाद-विवाद, हंगामा व फर्जी मतदान के आरोपों के कारण तनावपूर्ण स्थिति देखने मिली। कई मतदान केंद्रों पर पुलिस व उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

इन घटनाओं के चलते कुछ मतदान केंद्रों के आसपास कुछ समय के लिए तनाव फैल गया था। जिले के कुछ हिस्सों में फर्जी मतदान के आरोपों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक केंद्र पर युवक ने फर्जी मतदान करने का आरोप नागरिकों ने लगाया। गुस्साए नागरिकों ने पिटाई की घटना।

भी सामने आई। बिड़कीन केंद्र पर, बिना किसी कार्य के महिलाएं बड़ी संख्या में परिसर में जमा हो गई थीं। स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने जब उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, तो विवाद गहरा गया। इस दौरान पुलिस और कुछ नागरिकों के बीच शाब्दिक झड़प हुई।

कार्यकर्ताओं के बीच हुआ विवाद

सिल्लोड़ के नाणेगांव में भाजपा उम्मीदवार, शिवसेना कार्यकर्ता व नागरिकों के बीच मतदान केंद्र के भीतर ही तीखी बहस देखने मिली, अंभई में भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों के बीच आपसी विवाद की भी जानकारी सामने आई समझा जाता है कि लाल बहादुर शास्त्री मतदान केंद्र से मात्र 100 मीटर की दूरी पर प्रचार के लिए लगाए गए स्टॉल को लेकर शिवसेना के दो कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ।

एक पक्ष के आपत्ति जताने के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस बीच, पालक मंत्री संजय शिरसाट ने एक प्रत्याशी पर बसों में भरकर फर्जी मतदाताओं को लाकर मतदान करवाने का आरोप लगाया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com