Sambhajinagar: डिजिटल सुरक्षा का लाइव अनुभव, छात्रों ने पुलिस आयुक्तालय में सीखी साइबर क्राइम से बचाव की तकनीक
Sambhajinagar Cyber Awareness: संभाजीनगर पुलिस आयुक्तालय में छात्रों को साइबर अपराध, डिजिटल सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली का लाइव अनुभव देकर जागरूक किया गया।
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar Digital Fraud Prevention( Source: Social Media )
Sambhajinagar Digital Fraud Prevention: छत्रपति संभाजीनगर बढ़ते डिजिटल युग में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने व पुलिस की आधुनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्तालय में छात्रों के लिए विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया।
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाडा विश्वविद्यालय के प्रबंधनशास्त्र विभाग के एमसीए व बीसीए के छात्रों ने भाग लेकर साइबर सुरक्षा व आपातकालीन सेवाओं का लाइव अनुभव प्राप्त किया, साइबर सेल में एपीआई कदिर देशमुख व एलपीसी सोनाली वड़नेरे ने छात्रों को सोशल मीडिया फ्रॉड, वित्तीय धोखाधड़ी व ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे बढ़ते अपराधों के बारे में विस्तार से बताया।
इंटरनेट उपयोग के दौरान सावधानियां व व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के उपाय भी समझाए गए। पीएसआई गणेश गिरी ने डिजिटल फॉरेंसिक व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।
सम्बंधित ख़बरें
कर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
एक्टर शेखर सुमन के शो के प्रोड्यूसर धर्मेश संघानी पर ED की रेड, विदेशों में छिपी संपत्तियों का खुलासा
सावधान! पंढरपुर वारी के चलते पुणे-पंढरपुर हाईवे के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; 10 से 15 जुलाई तक इन रास्तों का करें
छत्रपति संभाजीनगर की हर संपत्ति को मिलेगा अलग पीआर कार्ड, ड्रोन सर्वे से बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड
वहीं पुलिस कर्मी गोकुल व वैभव वाघचौरे ने अपने अनुभव साझा कर छात्रों को जागरूक किया। छात्रों ने सीएचओ कार्यालय (डायल 112) का दौरा कर आपातकालीन सेवा प्रणाली को करीब से समझा, एपीआई कुलकर्णी व उनकी टीम ने बताया कि एक कॉल आने के बाद पुलिस प्रतिक्रिया तंत्र कितनी तेजी से सक्रिय होता है।
स्मार्ट सिटी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का अनुभव
छात्रों ने स्मार्ट सिटी के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भी दौरा किया। इंचार्ज देशमुख, वर्षा गोड़बोले, साहेबराव चाप, इंजी साईकिशोर, इंजी कपिल व टीम ने शहर में लगे सीसीटीवी नेटवर्क, ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम व अपराध नियंत्रण के लिए उपयोग किए जा रहे आधुनिक सॉफ्टवेयर की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें:-Sambhajinagar के इंडस्ट्रियल सप्लायर्स संकट में, बढ़ती लागत ने बढ़ाई चिंता; कच्चे माल की भारी किल्लत
विश्वविद्यालय के कौस्तुभव साइबर विशेषज्ञ ज्ञानेश्वर गिरी ने छात्रों को साइबर सुरक्षा क्षेत्र में करियर के अवसरों के बारे में भी मार्गदर्शन किया व देश सेवा में तकनीकी योगदान देने के लिए प्रेरित किया। यह पहल छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक व प्रेरणादायी साबित हुई।
