भरोसे का सौदा बना जाल, जमीन निवेश के नाम पर 1.90 करोड़ की ठगी, चार पर एफआईआर
Sambhajinagar Land Fraud: जमीन खरीद-बिक्री में निवेश का झांसा देकर एक आढ़त व्यापारी से 1.90 करोड़ की ठगी की गई। सिटी चौक थाने में चार आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Real Estate Fraud Case: छत्रपति संभाजीनगर जमीन खरीद बिक्री और प्लॉटिंग व्यवसाय में निवेश का झांसा देकर एक आढ़त व्यापारी से 1 करोड़ 90 लाख 25 हजार 400 रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। याह वारदात 24 मई 2024 से 24 अप्रैल 2025 के दौरान दिल्लीगेट परिसर में हुई इस प्रकरण में गौसिया बेगम शेख शफीक, शेख इरफान अजहर शेख शफीक शेख शफीक शेख हबीब, तीनों निवासी सलमान हॉल के पास।
दिल्लीगेट तथा शेख जमील शेख रसूल, निवासी हिमायतनगर, के खिलाफ सिटी चौक पुलिस थाना में अपराध दर्ज किया गया है। फरियादी शेख ईमान शेख अहमद शरीफ. उम्र 37 वर्ष. निवासी भारतनगर, सिल्लोड, एपीएमसी कॉम्प्लेक्स में एस.आई. ट्रेडर्स नाम से आढ़त व्यापार करते हैं। आरोपी शेख इरफान उनके मित्र थे और जमीन खरीद बिक्री का व्यवसाय करते थे। इसी भरोसे का फायदा उठाकर निवेश कराया गया।
निवेश से भारी मुनाफा होने का दिया गयाँ लालच
आरोपियों ने हिमायतनगर स्थित गट नंबर 19.1 की 19 गुंठा जमीन खरीदकर उस पर प्लॉटिंग करने और भारी मुनाफा होने का दावा किया। इसके लिए मई 2024 में दो बार बैंक खाते से 20 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से लिए गए।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य रेलवे RPF ने मुंबई लोकल में महिलाओं की सुरक्षा हेतु SOS फीचर लॉन्च किया, जिससे रात में लाइव लोकेशन मिलेगी
नागपुर में छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़! 141 ट्यूशन क्लासेस में मिलीं खामियां, कार्रवाई के दावों पर बहस
दिशा सालियान मौत मामला: जस्टिस आशीष चव्हाण ने सुनवाई से खुद को किया अलग, अब तक कई जज छोड़ चुके हैं केस
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महागांव की देशी शराब दुकान बंद करने का आदेश रद्द
बाद में प्लॉट क्रमांक 90 और 91 कुल 3830 वर्गफुट, फरियादी के नाम आरक्षित बताकर कुल 2 करोड़ रुपये का सौदा तय किया गया, इसमें से 1 करोड़ 45 लाख 86 हजार रुपये नकद लिए गए, शेष राशि पंजीकृत खरीदखत के समय देने का भरोसा दिया गया।
जोगवाड़ा जमीन का भी सच आया सामने
अप्रैल 2025 में जब फरियादी ने पंजीकृत खरीदखत की मांग की, तब 7.12 उतारे में तकनीकी अड़चन का कारण बताया गया, स्थानीय नागरिकों से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि आरोपियों ने कई लोगों से पैसे लेकर भी किसी की जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई, फरियादी का भरोसा बनाए रखने के लिए जौगवाडा स्थित 16 एकड़ 29 गुंठा जमीन देने का आश्वासन दिया गया, लेकिन तलाठी कार्यालय में जांच करने पर पता चला कि उक्त जमीन का 7.12 आरोपियों के नाम पर नहीं है।
यह भी पढ़ें:-गुंठेवारी नियमितीकरण बना बोझ, रेडी रेकनर शुल्क पर नागरिकों का आक्रोश; एक समान दर की मांग तेज
इतना ही नहीं। वहीं जमीन पहले अन्य लोगों को मुख्तारनामा देकर और बिक्री कर दी गई थी। इस पूरे मामले में सिटी चौक पुलिस थाना में अपराध दर्ज किया गया है। आगे की जांच आर्थिक अपराध शाखा के पवार कर रहे है।
