गांव-गांव सियासी हलचल चरम पर, ZP-PS चुनाव का आखिरी दिन; 7 फरवरी को मतदान
Sambhajinagar ZP Election: संभाजीनगर जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए प्रचार आज थम जाएगा। 7 फरवरी को 63 गट और 126 गण के लिए मतदान होगा। गांव-गांव में सियासी सरगर्मी तेज है।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
ZP Election Panchayat Samiti: छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए पिछले 20 दिनों से जारी प्रचार का शोर आज गुरुवार, 5 फरवरी को थम जाएगा। 7 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले प्रचार का कल गुरुवार को अंतिम दिन होने के कारण राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं।
गांव-गांव में जनसंपर्क, बैठकों और दौरों की संख्या अचानक बढ़ गई है, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। जिले में जिला परिषद के 63 गट और पंचायत समिति के 126 गण के लिए 7 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।
चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद से ही सभी प्रमुख दल ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय हैं और मतदाताओं को साधने के अंतिम प्रयास किए जा रहे हैं। चुनाव में अलग-अलग राजनीतिक समीकरण देखने को मिल रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘हिम्मत है तो इस्तीफा दो, पत्रकारों को धमकी नहीं’, संजय दीना पाटिल को आदित्य ठाकरे ने दी चुनौती
केतन अग्रवाल हत्याकांड की होगी SIT जांच, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने फडणवीस सरकार को दिया निर्देश
370 करोड़ रुपए के घोटाले की ‘जांच’ का इनाम? विवादों में घिरे मॉयल के नए सीएमडी विश्वनाथ सुरेश!
महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों को बड़ी सौगात: PM ग्राम सड़क योजना के 35 प्रोजेक्ट्स मंजूर, 122 करोड़ होंगे खर्च
कुछ क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना शिंदे गुट के बीच गठबंधन है। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया है।
दूसरी ओर लोकतांत्रिक आघाड़ी के तहत शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट), कांग्रेस और बंचित बहुजन आघाडी संयुक्त रूप से मैदान में हैं। गठबंधन और निर्दलीय उम्मीदवारों समेत सैकड़ों प्रत्याशी चुनावी रण में हैं।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर में मेयर चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू, NCP (एसपी) से समिंदर सिंह ने खरीदा फॉर्म
‘मताधिकार’ एप से मिलेगी मतदान की सभी जानकारी
प्रचार अवधि को दी दिन का अतिरिक्त समय मिलने से उम्मीदवारों को राहत मिली, लेकिन प्रचार समाप्ति के अंतिम दिन सभी दल पूरी ताकत झोंककर प्रचार करेंगे, घर-घर संपर्क, सभाएं और बैठकों का दौर देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए ‘मताधिकार मोबाइल एप उपलब्ध कराया है।
