- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Public Awareness Campaign Fortnight By Congress In Rural Areas Against Inflation
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरण अभियान पखवाडा
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : देश की जनता महंगाई (Inflation) से त्रस्त हो चुकी है। कांग्रेस पिछले कई सालों से विविध आंदोलन (Agitating) के माध्यम से केंद्र सरकार (Central Government) को महंगाई कम करने के लिए आंदोलन कर रही है। इसके बावजूद केंद्र की मोदी सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने राज्य के गांव-गांव में पहुंचकर जनता को साथ लेकर महंगाई के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उस निर्णय के तहत पूरे महाराष्ट्र में 14 से 29 नवंबर के दरमियान जनजागरण अभियान पखवाडा मनाया जाएगा। यह जानकारी कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण प्रभारी और विधायक शिरीष चौधरी, शहर के समन्वयक मुजाहेद खान, औरंगाबाद ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ. कल्याण काले ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि अभियान का शुभारंभ 14 नवंबर को पदयात्रा निकालकर किया जाएगा। पदयात्रा के माध्यम से बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनता में जनजागृति की जाएगी। पदयात्रा में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, जिला प्रभारी और जिले के प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। जनजागरण पखवाडा के दरमियान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव में पहुंचकर रात में वहीं मुकाम करेंगे। देर शाम से रात तक लोगों में पिछले 7 सालों में देश में आसमान छू रही महंगाई से जनता को अवगत करायेंगे। उसके लिए नुक्क्ड़ सभाओं के अलावा शाम 6 से 7 बजे के दरमियान गांव में प्रभात फेरी निकालकर जनता से संवाद साधा जाएगा। केंद्र सरकार के गलत नीतियों से बढ़ रही महंगाई से जनजा को अवगत कराया जाएगा। मोदी सरकार के काल में महंगाई किस तरह बढ़ी, यह आंकडों के साथ जनता को समझाया जाएगा। उसके लिए बैनर, होर्डिंग, सूचना पत्रक बांटे जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, पूछा- 2 वोटर आईडी कैसे बनीं, जांच की मांग
‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
MP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े कांग्रेस के बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है CM की गद्दी की लड़ाई
चुनिंदा लोगों के फायदे के लिए आम आदमी को किया जा रहा त्रस्त
एक तरफ जनता बेरोजगारी से परेशान है। वहीं, दूसरी तरफ देश के चुनिंदा लोगों के फायदे के लिए आम आदमी को पेरशान करने का आरोप कांग्रेस नेताओं ने लगाया। प्रेस वार्ता में कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि साल 2014 में पेट्रोल के दाम 60 रुपए थे, जो आज 112 रुपए पर पहुंच गए हैं। सीमेंट के बैग के दाम 195 रुपए था, आज वह 410 रुपए पर पहुंचा है। स्टील प्रति टन का दाम 3600 रुपए था, जो आज 6 हजार 500 रुपए पर पहुंचा है। गैस सिलेंडर 7 साल पूर्व 450 रुपए पर था, आज वह 950 रुपए में पहुंचा है। महंगाई के चलते महिलाओं के समक्ष घर चलाना मुश्किल हो रहा है। केंद्र सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य भर में जनजागरण अभियान पखवाडा मनाया जाएगा। प्रेस वार्ता में प्रदेश सेवा दल के प्रदेशाध्यक्ष विलास औताडे, वरिष्ठ नेता प्रकाश मुगदिया, पूर्व शहराध्यक्ष नामदेव पवार, पूर्व मेयर अशोक सायन्ना, पूर्व नगरसेवक भाउसाहाब जगताप, किरण पाटिल डोणगांवकर, प्रदेश अल्पसंख्याक विभाग के मराठवाड़ा अध्यक्ष हमद चाउस आदि उपस्थित थे।
Public awareness campaign fortnight by congress in rural areas against inflation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














