PM आवास योजना (शहरी): छत्रपति संभाजीनगर में 11,120 घरों के लिए लाभार्थियों को 10% राशि जमा करने का अंतिम मौका
Sambhajinagar PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत चयनित लाभार्थियों को 10 प्रतिशत राशि जमा करने का अंतिम अवसर दिया गया है। 11,120 आवासों की परियोजना में प्रक्रिया तेज की गई है।
- Written By: रूपम सिंह
प्रधानमंत्री आवास योजना, छत्रपति संभाजीनगर, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sambhajinagar Urban Housing Scheme: छत्रपति संभाजीनगर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत मनपा द्वारा विभिन्न स्थानों पर निर्मित आवासों के लिए चयनित लाभार्थियों को 10 प्रतिशत राशि जमा करने का अंतिम अवसर दिया गया है। इस संबंध में आयुक्त अमोल येडगे ने 8 जून को समीक्षा बैठक आयोजित की थी।
11,120 घरों की योजना में पात्रता तय कर लॉटरी से हुआ चयन
मनपा ने सुंदरवाड़ी, पडेगांव, हसूल और तिसगांव स्थित परियोजनाओं में कुल 11,120 आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। ऐसे परिवार, जिनके पास पक्का घर नहीं है और जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये या उससे कम है, उन्हें पात्र माना गया था। 30 मार्च 2026 को लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थियों का चयन किया गया था।
वार्षिक आय 3 लाख वालों को लाभ
चयनित लाभार्थियों को आवास की कुल कीमत का 10 प्रतिशत हिस्सा जमा करने के लिए डाक के माध्यम से सूचना भेजी गई थी। इसके लिए 6 जून तक की समय सीमा निर्धारित की गई थी। हालांकि, कई लाभार्थियों द्वारा राशि जमा नहीं किए जाने के कारण मनपा ने अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 जून 2026 कर दी है। छत्रपति संभाजीनगर मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं करने वाले लाभार्थियों का आवास पर दावा निरस्त कर दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
हिंगणी में दर्दनाक हादसा: मकान के स्लैब से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम
केंद्र में जाएंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस? दिल्ली जाने की अटकलों पर खुद इंफ्रास्ट्रक्चर मैन ने तोड़ी चुप्पी
पुणे के बांधों में 80% से ज्यादा पानी, एक साल की पेयजल चिंता खत्म; गंदे पानी की सप्लाई बनी चुनौती
मैं खुश हूं कि उद्धव को खुशी मनाने का मौका मिला, सीएम देवेंद्र फडणवीस का ठाकरे के अभिनंदन मोर्चे पर करारा तंज
यह भी पढ़ें:-पुणे शिक्षा निदेशालय की चेतावनी: TC और मार्कशीट के लिए पैसे वसूलने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई
ऐसे आवास प्रतीक्षा सूची अथवा अन्य पात्र आवेदकों को आवंटित किए जाएंगे। इसलिए संबंधित लाभार्थियों से समय सीमा का ध्यान रखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।
