Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे के बांधों में 80% से ज्यादा पानी, एक साल की पेयजल चिंता खत्म; गंदे पानी की सप्लाई बनी चुनौती

Pune Khadakwasla Dam: पुणे के खड़कवासला डैम श्रृंखला में 80% से अधिक पानी जमा। मुठा नदी में पानी छोड़े जाने के साथ ही शहर के कई इलाकों में मटमैले पानी की आपूर्ति से स्वास्थ्य संकट।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 26, 2026 | 02:27 PM

खड़कवासला बांध सांकेतिक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pune Khadakwasla Dam Chain Water Level: पुणे में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पुणे शहर को बड़ी राहत दी है। शहर को पानी उपलब्ध कराने वाली खड़कवासला डैम श्रृंखला के चारों प्रमुख बांध खड़कवासला, पानशेत, वरसगांव और टेमघर में जल स्तर तेजी से बढ़ा है। चारों बांधों में कुल उपयोगी जल भंडारण 23.42 टीएमसी, यानी लगभग 80.35 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो

पिछले वर्ष की समान अवधि के लगभग बराबर है। इससे पुणेवासियों की अगले एक वर्ष तक पेयजल की चिंता काफी हद तक समाप्त हो गई है। हालांकि गंदे पानी की आपूर्ति होने से लोगों के सामने स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया है। बता दें कि खड़कवासला डैम पूरी क्षमता से भर है। सुरक्षा के मद्देनजर मुठा नदी में स्पिलवे से 9,373 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

चुका पिछले 24 घंटों में चारों बांधों के जल भंडारण में 1.72 टीएमसी की वृद्धि हुई है। जल संसाधन विभाग ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने, नदी के तल में नहीं उतरने और सामान सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील की है। भीमा घाटी के कलमोडी, चासकमान, वडीवले, वीर और खड़कवासला सहित पांच बांध पूरी तरह भर चुके हैं, जबकि पवना, कासारसाई, भामा आसखेड, आंध्र और मुलशी बांधों में 90 प्रतिशत से अधिक पानी जमा हो चुका है।

सम्बंधित ख़बरें

मैं खुश हूं कि उद्धव को खुशी मनाने का मौका मिला, सीएम देवेंद्र फडणवीस का ठाकरे के अभिनंदन मोर्चे पर करारा तंज

नीट धांधली के बीच चंद्रपुर में फूटे पटाखे: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर छात्रों व नागरिकों ने मनाया जश्न!

पुणे में 24 घंटे से बिजली गुल: महावितरण की लापरवाही पर भड़के कात्रज और सुखसागरनगर के नागरिक

PMPML पर आर्थिक संकट गहराया: 1,610 करोड़ खर्च के मुकाबले सिर्फ 818 करोड़ आय, 300 करोड़ की बकाएदारी

शहर की जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित

बांधों के भरने से राहत जरूर मिली है, लेकिन भारी बारिश के कारण जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। जलाशयों में कच्चे पानी का मैलापन बढ़ने से हडपसर, कात्रज, वानवडी, सहकारनगर, लश्कर, येवलेवाडी, सिंहगढ़ रोड और शहर के कई मध्यवर्ती  इलाकों में नलों से मटमैला पानी पहुंच रहा है। स्थायी समिति की बैठक और पर्वती जलशोधन केंद्र के निरीक्षण के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। इससे नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि दूषित पानी के कारण पेट दर्द, – उल्टी, दस्त और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें:- पुणे में 24 घंटे से बिजली गुल: महावितरण की लापरवाही पर भड़के कात्रज और सुखसागरनगर के नागरिक

राज्य में असमान रही बारिश

  • पुणे महानगर पालिका के जलापूर्ति विभाग ने दावा किया है कि पानी का पूर्ण निर्जंतुकीकरण कर ही आपूर्ति की जा रही है। नागरिकों को फिटकरी डालकर पानी का मैलापन नीचे बैठाने, उसे छानने और उबालकर पीने की सलाह दी गई है।
  • दूसरी ओर, जुलाई की अच्छी बारिश से महाराष्ट्र के 3,029 बांधों में कुल जल भंडारण बढ़कर 56% यानी 803 टीएमसी पहुंच गया है, जबकि जून के अंत में यह केवल 22% था।
  • कोकण, पुणे और नासिक में जल भंडारण संतोषजनक है, लेकिन मराठवाड़ा और विदर्भके कई हिस्सों में अब भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। छत्रपति संभाजीनगर संभाग में जल स्तर केवल 28 प्रतिशत है, जबकि जायकवाड़ी बांध में 39 प्रतिशत पानी है। ऐसे में पुणे और पश्चिमी महाराष्ट्र को राहत मिली है।

पुणे जिले की मौजूदा स्थिति

  • खडकवासला डैम श्रृंखला 24.87 टीएमसी (85%) पानी भंडारण
  • वीर प्रणाली 39.51 टीएमसी (82%)
  • पवना 97%, भामा आसखेड 92%, चासकमान 92%, आंध्रा 100%

कहां कितना पानी का स्टॉक

विभाग उपयुक्त पानी स्टॉक
राज्य 803 टीएमसी (56%)
पुणे 368.5 टीएमसी (68%)
कोकण 102.3 टीएमसी (79%)
नाशिक 122.6 टीएमसी (58%)
नागपुर 78.6 टीएमसी (47%)
अमरावती 59.7 टीएमसी (43%)
संभाजीनगर 71.1 टीएमसी (28%)

Dams water level khadakwasla spillway discharge muddy pune water supply

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2026 | 02:27 PM

Topics:  

  • Khadakwasla
  • Maharashtra News
  • Pune News
  • Water Supply

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.