Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्रपति संभाजीनगर मनपा का कमाल: ‘मेरा टैक्स, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान में 3 दिन में मिलीं 1032 नई संपत्तियां

Chhatrapati Sambhajinagar NMC: छत्रपति संभाजीनगर मनपा के 'मेरा टैक्स, मेरी जिम्मेदारी' अभियान को मिली बड़ी सफलता; सातारा-देवलाई और कांचनवाड़ी में 3 दिनों के भीतर 1,032 नई संपत्तियों पर लगा टैक्स।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 24, 2026 | 09:47 AM

छत्रपति संभाजीनगर मनपा (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar Property Tax Campaign: छत्रपति संभाजीनगर टैक्स के दायरे से बाहर रह गई संपत्तियों की पहचान कर उन्हें संपत्ति कर के दायरे में लाने के लिए मनपा की ओर से संचालित किए जा रहे ‘मेरा टैक्स, मेरी जिम्मेदारी’ विशेष अभियान को नागरिकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। सातारा-देवलाई (जोन 8) व कांचनवाड़ी-नक्षत्रवाड़ी (जोन 10) क्षेत्र में 20 से 22 मई तक चलाए गए अभियान में महज तीन दिनों में 1,032 नई संपत्तियों पर कर निर्धारण किया गया। महापौर समीर राजूरकर, उपमहापौर राजेंद्र जंजाल, सभापति अनिल मकरिये व नेता प्रतिपक्ष अब्दुल समीर साजिद के सुझाव व आयुक्त अमोल येड़गे के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया जा रहा है।

अतिरिक्त आयुक्त कल्पिता पिंपले के मार्गदर्शन में  छत्रपति संभाजीनगर शहर की कर दायरे से बाहर संपत्तियों की जानकारी जुटाकर उन्हें कर प्रणाली में शामिल करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मियों ने क्षेत्र में जाकर नई संपत्तियों का निरीक्षण, पंजीकरण व कर निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की। कम समय में बड़ी संख्या में संपत्तियों के पंजीकरण से मनपा के राजस्व में वृद्धि होने के आसार हैं।

इससे कर दायरे से बाहर रह गई संपत्तियों का सही रिकॉर्ड तैयार होकर संपत्ति कर व्यवस्था अधिक पारदर्शी व प्रभावी बन रही है। जानकारी के अनुसार मनपा क्षेत्र में बड़ी संख्या में बिना टैक्स की संपत्तियों के बारे में लगातार शिकायतें मिल रही ती, जिसको लेकर मनपा प्रशासन की तरफ से तैयारी कर विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई गई और नई संपत्तियों की जानकारी जुटाई गई।

सम्बंधित ख़बरें

पत्नी शिक्षित है तो गुजारा खुद करे? नागपुर हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, डिग्री होने का मतलब नौकरी मिलना नहीं

नागपुर कांग्रेस में नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर अंदरूनी कलह तेज, चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल

त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर में अनधिकृत पार्किंग पर ट्रस्ट की बड़ी कार्रवाई, लोहे के बैरिकेड्स लगाकर रोका रास्ता

शिर्डी में रक्षा एवं अंतरिक्ष हब की शुरुआत, राजनाथ सिंह बोले- निजी कंपनियां अब हथियार निर्माण में अहम

ये भी पढ़ें :- त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर में अनधिकृत पार्किंग पर ट्रस्ट की बड़ी कार्रवाई, लोहे के बैरिकेड्स लगाकर रोका रास्ता

अब तक 3 हजार से अधिक संपत्तियों पर कर निर्धारण किया गया है

छत्रपति संभाजीनगर मनपा के व्यापक अभियान के तहत शहर में अब तक 3,000 से अधिक संपत्तियों पर कर निर्धारण किया जा चुका है। जोन 8 में तकनीकी कर्मी कुणाल भोसले के साथ प्राप्ति जाधव, कृष्णा ठोकल व गणेश वीर ने कार्य किया। जोन 10 में मुकेश खड़से, संतोष वाचासुंदर, शिवम घोड़के व आसिफ शेख ने जिम्मा संभाला।

अभियान की योजना जोन 8 के सहायक आयुक्त भरत बिरारे व जोन 10 की सहायक आयुक्त अर्चना राजपूत ने बनाई। यह विशेष अभियान अगले सप्ताह भी जारी रहेगा। प्रशासन ने संपत्ति धारकों से स्वयं आगे आकर संपत्ति कर निर्धारण कराने लव उपलब्ध 10 फीसदी छूट का लाभ लेने की अपील की है।

Nmc mera tax meri zimmedari campaign success chhatrapati sambhajinagar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2026 | 09:47 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra News
  • Property Tax

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.