Pune News: NCB की कार्रवाई, मराठवाड़ा में पहली बार 10 LSD पेपर के साथ युवक गिरफ्तार
Sambhaji Nagar के बीबी का मकबरा इलाके में NCB को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पहली बार मराठवाड़ा में महंगी लिसर्जिक एसिड डायथाइलैमाइन यानी LSD ड्रग बरामद की गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
एलएसडी ड्रग (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: बीबी का मकबरा इलाके में नारकोटिक्स कंट्रोल विभाग द्वारा की गई एक कार्रवाई में मराठवाड़ा में पहली बार महंगी एलएसडी (लिसर्जिक एसिड डायथाइलैमाइन) ड्रग जब्त की गई है।
खादरी मारूफ अहमद शाहिद अहमद नामक युवक से 10 एलएसडी पेपर (0.09 ग्राम) और एक आईफोन 12 प्रो मैक्स, जिसकी कीमत कुल 1 लाख रुपये है। नारकोटिक्स कंट्रोल विभाग की पीआई गीता बागवाड़े को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बीबी का मकबरा स्थित एक पेड़ के निकट इग्स बेचने के लिए आ रहा है।
इसी सूचना के आधार पर, बागवाड़े और उनकी टीम ने बीबी का मकबरा क्षेत्र में – जाल बिछाया और आरोपी खादरी मारूफ को पकड़ा। उसकी तलाशी ली गई, उस समय, उसके पास से 10 पारदर्शी प्लास्टिक की थैलियों में मोबाइल हैंडसेट बरामद हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर महायुति में कोई मतभेद नहीं, जुलाई के अंत तक किसानों के अधिकांश मुद्दों का होगा समाधान: पंकजा मुंडे
संभाजीनगर में पिंक ई-रिक्शा योजना को लगा झटका; महिलाओं के लिए आरक्षित रिक्शा दौड़ा रहे पुरुष, RTO सख्त
छत्रपति संभाजीनगर में टैंकरों के पहिए थमे, 3 लाख लोगों पर गहराया पेयजल संकट
संभाजीनगर सातारा क्षेत्र में प्राकृतिक नाले पर अवैध निर्माण ध्वस्त, 63 सीमेंट पाइप तोड़े; कंपाउंड वॉल गिराई
यह कार्रवाई शहर के सीपी प्रवीण पवार, डीसीपी रत्नाकर नवले के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच पीआई संभाजी पवार, पीआई गीता बागवाड़े, पीएसआई अमोल मस्के, कांस्टेबल लाल खान पठान, संदीपन धर्मे, नितेश सुंदरडे, महेश उगले, विजय त्रिभुवन, सतीश जाधव, छाया लांडगे आदि द्वारा की गई।
ये भी पढ़ें :- Sambhajinagar MNC की वित्तीय चुनौती, कम ब्याज पर ऋण से ड्रेनेज लाइन बिछाने का समाधान
ड्रग तस्करों से संबंध होने का जताया शक
इन आरोपी दुबई के विभिन्न शहरों में काम करने के बाद भारत लौटा था। उसके बाद, वह कुछ दिनों के लिए पुणे में रहा। वहां से वह छत्रपति संभाजीनगर आया। वह वर्तमान में अमेजन कंपनी में कार्यरत है, इसलिए आशंका जताई जा रही है कि उसके ड्रग तस्करों से संबंध हो सकते हैं। उधर, पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने पर उसे 8 अगस्त तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है।
