गोंदिया में माफियाओं की मनमानी, नियमों को ताक पर रखकर सायटोला से लूटी जा रही रेत, जानें पूरा मामला
Gondia News: महालगांव रेत घाट की नीलामी की आड़ में सायटोला से अवैध उत्खनन और भारी वाहनों से सड़कें जर्जर हुईं। तिरोड़ा पं.स. सदस्य चेतलाल भगत ने जिलाधीश से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
- Written By: रूपम सिंह
Illegal Sand Mining Gondia, (फोटो-सोशल मीडिया)
Illegal Sand Mining Gondia News: गोंदिया तहसील के महालगांव में रेत घाट की सरकार ने नीलामी कर दी। लेकिन, एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है कि नीलामी की आड़ में सायटोला से बड़ी मात्रा में अवैध रेत निकालकर ले जाई जा रही है। घाट से रेत निकालकर वहीं जमा की जा रही है। इसके बाद भारी वाहनों में रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। इस बारे में तिरोड़ा पंचायत समिति सदस्य चेतलाल भगत ने जिलाधीश को लिखित ज्ञापन के माध्यम से इस गड़बड़ी की जांच और कार्रवाई करने की मांग की है।
महालगांव के रेत घाट की सरकारी तौर पर नीलामी हो चुकी है। लेकिन, इस घाट से करीब 4 किलोमीटर दूर सायटोला (ग्रापं मुरदाड़ा) के घाट से अवैध रेत निकाली जा रही है। सायटोला से रॉयल्टी महालगांव के नाम पर रेत निकाली जा रही है। बड़ी मात्रा में रेत निकालकर पास में ही भंडारण किया जा रहा है। इसके बाद भंडारण की गई रेत को ट्रैक्टर और टिप्पर से अवैध तरीके से ले जाया जा रहा है। सुबह से देर रात तक चलने वाले इस यातायात ने परिसर के आश्रमशाला और आदर्श विद्यालय, गोंडमोहाड़ी के विद्यार्थियों के लिए सुरक्षा का गंभीर मुद्दा बना दिया है।
वाहनों से दुर्घटना की संभावना बढ़ी
तेज और भारी वाहनों से दुर्घटना की संभावना बहुत ज्यादा है, और रेत की धूल से नागरिकों और विद्यार्थियों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इससे बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों, विद्यार्थी और शिक्षकों में काफी रोष है। इस सड़क से भारी यातायात को तुरंत बंद किया जाए और स्थानीय स्तर पर पूरी जांच के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ऐसी मांग चेतलाल भगत ने की है। प्रतिनिधि मंडल में उपसरपंच भास्कर येडे, भूमेश्वर शेंडे, उत्तम सादेपाच, आदित्य भगत, रितिक सादेपाच, धर्मेंद्र शरणागत, उमेश सादेपाच, मोहित भगत, अशोक हरडे, शामू पटले आदि का समावेश था।
सम्बंधित ख़बरें
Gondia News: ‘मेरी स्कूल, सुंदर स्कूल’ प्रतियोगिता के परिणाम अब तक लंबित, शिक्षकों में बढ़ा असंतोष
मुख्यमंत्री ‘मेरी स्कूल, सुंदर स्कूल’ प्रतियोगिता का परिणाम अब तक लंबित, शिक्षकों में बढ़ी नाराजगी
Gondia News: लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण, सड़क अर्जुनी में विरोध प्रदर्शन
Gondia News: गोंदिया के रावणवाड़ी जिप स्कूल में बेंच की कमी, छात्रों और अभिभावकों का धरना
ये भी पढ़ें:- चंद्रपुर में मेयर के बाद स्टैंडिंग कमेटी पर भाजपा की नजर, क्या कांग्रेस दे पाएगी टक्कर या फिर होगा खेला!
भारी यातायात से सड़कें हो रही बदहाल
- सायटोला से गॉडमोहाड़ी तक भारी और ओवरलोडेड यातायात ने सायटोला से गोंडमोहाड़ी तक सड़क को बदहाल कर दिया है और सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।
- सायटोला से गोंडमोहाड़ी मार्ग पर सुबह से देर रात तक टिप्पर और ओवरलोडेड ट्रैक्टर अवैध तरीके से ले जाए जा रहे हैं।
- भारी यातायात की वजह से सड़कें खराब हो गई हैं और सड़क खतरनाक बन गई है। इस वजह से दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
- गोंदिया जिलाधीश से भी इस गंभीर स्थिति पर ध्यान देने और उक्त सड़क पर भारी वाहनों की यातायात बंद करने की मांग की गई है।
