मनपा चुनाव के बाद भी सियासी घमासान, संभाजीनगर में उपचुनाव की आहट, विजेताओं को चुनौती देने की तैयारी
Sambhajinagar Municipal election: मनपा चुनाव के दो हफ्ते बाद भी विवाद थमे नहीं हैं। विजेताओं पर लगे आरोपों से संभाजीनगर के कुछ वॉर्डों में उपचुनाव की संभावना बन गई है।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
Municipal election Ward dispute: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव के नतीजे सामने आए करीब दो सप्ताह बीतने के बावजूद शहर के कुछ वॉडों में राजनीतिक लड़ाई अब भी जारी है। बताया जा रहा है कि चुनाव में पराजित उम्मीदवार विजयी उम्मीदवारों की जीत को चुनौती देने के लिए उनकी कथित खामियों की तलाश में जुट गए हैं।
अब इन संभावित कानूनी लड़ाइयों व शिकायतों को देखते हुए, राजनीतिक गलियारों में इस बार भी कुछ वॉडों में उपचुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए कई इच्छुक उम्मीदवार अभी से रणनीति बनाने व तैयारियों में जुट गए हैं।
कई वाँडों में नवनिर्वाचित नगरसेवकों के खिलाफ 2 से अधिक संतान होना, फर्जी जाति प्रमाण-पत्र पेश करना, मनपा की जमीन पर अतिक्रमण, गलत शपथ-पत्र दाखिल करने जैसे आरोप सामने आ रहे हैं। संबंधित मामलों के दस्तावेज हाथ लगते ही शिकायतों का सिलसिला शुरू होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
नीट पुनर्परीक्षा: नागपुर में Z+ सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचेंगे प्रश्नपत्र, 21 जून को हाई अलर्ट
वर्धा में 11वीं प्रवेश के दो चरण पूरे, 7,556 छात्रों का दाखिला तय, 15,744 सीटें खाली
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, आंदोलनों से जुड़े 44 मुकदमे वापस लेने की सिफारिश
पुणे रेलवे स्टेशन का 473 करोड़ से होगा कायाकल्प, मिलेंगे 6 नए प्लेटफॉर्म और दो नई ट्रेनों की सौगात
ये शिकायतें मनपा प्रशासन के साथ-साथ उच्च न्यायालय में भी दाखिल की जा सकती हैं। यदि तीन-चार वॉडों में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाते हैं, तो वहां उपचुनाव की स्थिति बन सकती है। याद रहें कि वर्ष 2015 में भी ऐसे ही कारणों से कुछ वॉर्डों में उपचुनाव कराए गए थे।
आपत्ति दर्ज कराने की तैयारियां हुई शुरू
इसी क्रम में कटकट गेट क्षेत्र के एक वॉर्ड की नवनिर्वाचित नगरसेविका से जुड़ा मामला पहले ही उच्च न्यायालय पहुंच चुका है। एक अन्य प्रकरण में आरोप है कि एक नवनिर्वाचित नगरसेविका के पुत्र ने मनपा की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है।
यह भी पढ़ें:-नगर परिषदों में कुर्सी की जंग, 30 जनवरी को विषय समिति सभापति चयन, बढ़ी सियासी सरगर्मी
यदि जांच में यह आरोप सही पाया जाता है, तो संबंधित नगरसेविका की सदस्यता रद्द की जा सकती है। यही नहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की एक नवनिर्वाचित नगरसेविका के जाति प्रमाण-पत्र को लेकर भी विरोधियों ने उसे फर्जी बताते हुए आपत्ति दर्ज कराने की तैयारियां शुरू की है।
