मराठवाड़ा में भारी बारिश का कहर! खेत हुए जलमग्न, किसानों ने की मुआवजे की मांग
Chhatrapati Sambhajinagar: मराठवाड़ा संभाग में भारी बारिश से खेतों की फसलें जलमग्न हो गई है। छत्रपति संभाजीनगर, धाराशिव, नांदेड़, परभणी और हिंगोली में नुकसान हुआ है। किसानों ने मुआवजे की मांग की।
- Written By: आकाश मसने
पानी में डूबी फसल (सोर्स: साेशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: एक तरफ तो प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन चल रहा है, तो दूसरी तरफ मराठवाडा संभाग में भारी बारिश का कहर जारी है। गुरुवार से शुक्रवार के बीच 24 घंटों में संभाग के सात मंडलों में भारी बारिश दर्ज की गई। उसके बाद शुक्रवार से शनिवार के बीच 24 घंटों में फिर से संभाग के दस मंडलों में अतिवृष्टि दर्ज की गई। इसमें छत्रपति संभाजीनगर जिले के 3 मंडल, धाराशिव, नांदेड़, परभणी और हिंगोली जिले शामिल हैं।
इस बीच, भारी बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं। जिससे किसानों की परेशानियां बढी हैं। सरकार से मांग है कि, नुकसान का तुरंत मुआवजा दिया जाए।
संभाग के अधिकांश जिलों में अभी भी भारी बरसात हो रही है। संभाग के कई मंडलों में पिछले एक सप्ताह से भारी वर्षा जारी है। इस भारी बारिश और बाढ़ के कारण लाखों हेक्टेयर में लगी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इस नुकसान का आकलन अभी जारी है, लेकिन देखा जा रहा है कि, अन्य जगहों पर हो रही भारी बारिश से प्रभावित इलाकों में नुकसान को और बढ़ा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर का अंतिम विकास प्रारूप मंजूर, 22 सड़कों की चौड़ाई घटी; मनपा का टीडीआर मुआवजा फंसा संकट में
मतीन पटेल पर कार्रवाई के बाद नासिक मनपा के रडार पर 25 नगरसेवक; अवैध निर्माण और तीसरी संतान की शिकायतें लंबित
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
संभाजीनगर में पीएम आवास योजना का विशेष मेला; पात्र लाभार्थी 22 मई तक जमा करें 10% राशि, मकरिये की अपील
मराठवाड़ा क्षेत्र में बरसात के आंकड़े
शुक्रवार शाम 5 बजे के बाद मौसम बदला, शुरुआत में बूंदाबांदी हुई और फिर कई जगहों पर बादल फटने जैसी तेज बारिश हुई। इसे इस मौसम की सबसे तेज बारिश में से एक बताया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में छत्रपति संभाजीनगर जिले के 3 मंडलों सहित संभाग के कुल दस मंडलों में भारी वर्षा दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें:- कागजों में सिमटा कोथरूड गार्डन, 23 साल बाद भी प्रोजेक्ट अधूरा, नशेड़ियों का बन गया अड्डा
24 घंटों में छत्रपति संभाजीनगर के संभागीय आयुक्त कार्यालय के अनुसार, जिले में 13.5 मिमी, जालना में 10.5, बीड में 8.2, लातूर में 13.5, धाराशिव में 13.4, नांदेड़ में 3.8 हिंगोली जिले में 21.4 मिमी, कुल 11.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
