-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Kothrud Garden Exists Only On Paper Citizens Frustrated
कागजों में सिमटा कोथरूड गार्डन, 23 साल बाद भी प्रोजेक्ट अधूरा, नशेड़ियों का बन गया अड्डा
- Written By: आकाश मसने
Pune News: पुणे के कोथरूड में 23 साल पुराना पंडित जीतेंद्र अभिषेकी गार्डन प्रोजेक्ट अभी तक अधूरा है। कानूनी अड़चनों और जमीन विवाद के कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी है। यह शराबियों का अड्डा बन रहा है।

गार्डन में रखी शराब व बीयर की बोतलें (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Kothrud Garden News: पुणे जिले के कोथरूड परिसर के सर्वे नंबर 7 और 8 के पंडित जीतेंद्र अभिषेकी गार्डन केवल कागजों पर ही अस्तित्व में है। पिछले 23 वर्षों में इस प्रोजेक्ट को बार-बार कानूनी अड़चनो का सामना करना पड़ा है। इसके कारण पैसों की बर्बादी पर अब नागरिकों ने नाराजगी जताई है। साथ ही यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि गार्डन आखिर कब बनेगा।
कोथरूड की इस जगह पर गार्डन बनाने का प्रस्ताव 2003 मे तत्ककालीन नगरसेवक उज्जवला केसकर ने रखा था। उस वक्त नागरिको में इसे लेकर काफी उत्साह था। लेकिन इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन का मुद्दा सबसे बड़ी बाधा बनी।
इस गार्डन की आधी जगह निजी और शेष जगह महानगरपालिका की थी। गार्डन विभाग ने जमीन मालिक को बगैर विश्वास मे लिए और बगैर कोई मुआबजा दिए काम शुरू कर दिया। इसी वजह से गार्डन का काम अधूरा रहने का आरोप स्थानीय नागरिक लगा रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
Markandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
छत्रपति संभाजीनगर में आयुक्त तुकाराम मुंढे के आदेश पर FDA ने दो रेस्तरां के लाइसेंस को किया निलंबित
गोंदिया के स्कूलों में ही मिलेंगे जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र: आपले सरकारी सेवा केंद्र अब स्कूलों में भी
शराबी, नशेड़ियों का बना अड्डा
महानगरपालिका के गार्डन विभाग ने बगैर कब्जे वाले जमीन पर पैसे खर्च कर जॉगिंग ट्रैक, खेलने की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था जैसी सुविधाएं तैयार की थी। लेकिन अभी तक इस जमीन की समस्या का हल नहीं हुआ है। यहां पर अब केवल मलबा नजर आता है। फिलहाल इस जगह पर गंदगी पसरी हुई है और जगह का इस्तेमाल शराबियों, नशेड़ियों द्वारा किया जा रहा है।
इसी वजह से सीनियर सिटी, महिलाओं को चलने, दौड़ने के लिए जॉगिंग ट्रैक, छोटे बच्चों को खेलने के लिए बालोधान, सांस्कृति पहचान को बनाए रखने वाले 12 बलुतेदारों की प्रदर्शनी पुतला योजना जैसी सारी वाला गार्डन केवल कागजों पर सिमटे होने से परिसर के नागरिक इसे लेकर नाराजगी व्यक्त कर रहे है।
क्या कहते है स्थानीय लोग?
स्थानीय नागरिक रविराज पाठक ने कहा कि पिछले दो दशक में 66 कई नगर सेवक इस भाग से चुनकर गए हैं। लेकिन उन सभी ने इस पेंडिंग काम की उपेक्षा की है। इससे भी दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि कोथरूड से चुनकर आए एक भी विधायक ने इस विवाद में मध्यस्थता कर इसका हल करने का प्रयास नहीं किया। यहां पर पैसों की बर्बादी हो रही है इससे इंकार नहीं किया जा सकता है।
पुणे मनपा के सहायक आयुक्त अशोक घोरपड़े ने कहा कि इस गार्डन को लेकर रहा है। संबंधित गार्डन के लिए किसी तरह के फंड का प्रावधान नहीं किया गया है। कोर्ट से विवाद का निपटारा होते ही बजट में फंड का प्रावधान कर गार्डन का काम पूरा कर नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा।
गार्डन तैयार करने में देरी की मुख्य वजह
कोथरूड के जय भवानी नगर में 25 हजार वर्ग फुट के प्लॉट पर इस उद्यान को बनाने की योजना साल 2001 में बनी थी। उस समय यह तय किया गया था कि PMC और महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) मिलकर इसे विकसित करेंगे। लेकिन यह परियोजना प्रशासनिक और वित्तीय बाधाओं के कारण ठप पड़ गई।
यह भी पढ़ें:- ‘फडणवीस देख रहे PM बनने के सपने’, कांग्रेस नेता के बयान से महाराष्ट्र में सियासी भूचाल
पिछले 23 सालों से पुणे के कलाकार, संगीत प्रेमी और स्थानीय नागरिक इस उद्यान को बनाने की मांग कर रहे हैं। इस खाली जमीन पर फिलहाल एक छोटा सा मंदिर और कुछ पुरानी कारें रखी हुई हैं। PMC के अधिकारियों ने हाल ही में इस परियोजना को फिर से शुरू करने की बात कही है।
उन्होंने इस जगह का निरीक्षण किया है और एक नया प्रस्ताव तैयार करने की योजना बना रहे हैं। इस प्रस्ताव में उद्यान में एक ओपन-एयर थिएटर और एक छोटा संग्रहालय बनाने की बात शामिल है।
Pune kothrud garden exists only on paper citizens frustrated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












