अकोला में लाडकी बहिन योजना में बड़ी राहत, KYC सुधार की समयसीमा 31 मार्च तक बढ़ी, 39,000 लाडली बहनों को फायदा
Akola KYC News: लाडकी बहिन योजना के केवाईसी की समयसीमा 31 मार्च 2026 तक बढ़ी। अकोला की 39,419 महिलाओं को मिलेगा लाभ, लेकिन 4-पहिया वाहन,आयु सीमा शर्तों के कारण हजारों आवेदनों पर अब भी संशय बरकरार है।
- Written By: रूपम सिंह
अकोला लाडकी बहिन योजना तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Akola Ladki Bahin Yojana News: मुख्यमंत्री मेरी लाडकी बहिन योजना के अंतर्गत केवायसी प्रक्रिया में तकनीकी त्रुटियों के कारण लाभ से वंचित हुई महिलाओं को राज्य सरकार ने बड़ा राहतभरा निर्णय दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी शासन निर्णयानुसार अब 31 मार्च 2026 तक केवायसी सुधार की समयसीमा बढ़ा दी गई है। इस फैसले से अकोला जिले की लगभग 39,419 महिला आवेदकों को लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
योजना की शुरुआत में आवेदन संख्या अत्यधिक रही। लेकिन तकनीकी कारणों या आवेदन भरते समय गलत विकल्प चुनने से कई महिलाओं का लाभ रुक गया था। पहले केवायसी पूर्ण करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की गई थी, परंतु अनेक महिलाओं की प्रक्रिया अधूरी रहने से शासन ने 6 फरवरी को विशेष परिपत्र जारी कर समयसीमा बढ़ाकर 31 मार्च कर दी।
मोबाइल सेवा उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन ‘हाँ’ या ‘नहीं’ जैसे विकल्पों में उलझकर कई महिलाएं भ्रमित हुईं और उनका लाभ रुक गया। ई-सेवा केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। चुनाव पूर्व औसत लाभ देने के बाद सत्ता में आने पर शर्तें लागू की गईं और आधार सहित अन्य जानकारी भरना अनिवार्य किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
43 दिनों तक कैसे फरार रही निदा खान और सुरक्षित ठिकाने की पुलिस को कैसे लगी भनक? पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट
पिंपरी-चिंचवड़ में बुजुर्गों की उपेक्षा पर होगी सख्त कार्रवाई, पुलिस आयुक्त ने जारी किए निर्देश
अकोला में महावितरण की नई सुविधा, बिजली बिल से कटौती तक, अब मोबाइल पर मिलेगी पूरी जानकारी
पिंपरी-चिंचवड़ मनपा की डिजिटल व्यवस्था फेल, करोड़ों खर्च के बाद भी कागजी फाइलों पर निर्भर प्रशासन
लाभ की प्रतीक्षा में अब भी हजारों महिलाएं
केवायसी में गलती करने वाली महिलाओं को समयसीमा बढ़ने से राहत मिली है, लेकिन अन्य कारणों से अपात्र ठहराई गई या जिनका लाभ रुका है, उनके लिए स्थिति अब भी अस्पष्ट है। जिले की 41,634 महिलाएं लाभ की प्रतीक्षा में हैं।
यह भी पढ़ें:- अकोला मनपा में स्थायी समिति और स्वीकृत सदस्य चयन पर सबकी नजर, विरोधी पक्षनेता पद पर सियासी मंथन तेज
| श्रेणी | प्रभावित आवेदकों की संख्या |
| केवाईसी सुधार हेतु पात्र | 39,419 |
| चारपहिया वाहन के कारण लंबित | 5,508 |
| एक ही राशन कार्ड पर 2 से अधिक | 29,571 |
| आयु सीमा (21 से कम / 65 से अधिक) | 6,555 |
4 पहिया वाहन बने अड़चन
- 5,508 आवेदकों के पास चारपहिया वाहन होने से अड़चन बनी हुई है।
- 29,571 लाभार्थी एक ही राशन कार्ड पर दो से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने से विवादित हैं।
- 6,555 महिलाएं आयु सीमा (21 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक) के कारण अपात्र हैं।
- 13 लाभार्थी संजय गांधी निराधार योजना का लाभ ले रहे हैं।
- नवीन परिपत्र में इन श्रेणियों की महिलाओं का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है, जिससे उनके भविष्य के लाभ को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
