मनपा का सख्त रुख, चुनाव के बाद 8 डीपी सड़कों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज; आयुक्त के सख्त निर्देश
Sambhajinagar DP Roads: चुनाव के बाद छत्रपति संभाजीनगर में 8 डीपी प्लान सड़कों पर अतिक्रमण हटाओ मुहिम तेज होगी। सर्वे, नोटिस और संयुक्त निरीक्षण के बाद कार्रवाई होगी।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Municipal Corporation: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका प्रशासन द्वारा चुनाव के बाद एक बार फिर शहर में अतिक्रमणा हटाओ मुहिम तेज की जाएगी। यह कार्रवाई शहर की 8 प्रमुख विकासा योजना यानी डीपी प्लान सड़कों पर को जाएगी। इस संबंध में सोमवार को मनपा प्रशासक एवं आयुक्त जी. श्रीकांत ने मनपा और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।
बैठक में मनपा आयुक्त जी. श्रीकांता ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन 8 डीपी प्लान सड़कों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रस्तावित है, वहां सबसे पहले स्टेशन सर्वे किया जाए, सर्वे के बाद अतिक्रमणा धारकों और सड़क चौड़ीकरण में बाधा बनने वाले संपत्ति धारकों को विधिवत नोटिस जारी किए जाएं, नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद ही अतिक्रमणा हटाने की प्रत्यक्ष कार्रवाई शुरू की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि कार्रवाई से पहले मनपा के जोन अधिकारी, संबंधित पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक और क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण करें। इसके बाद आपसी समन्वय कार्रवाई की तारीख तय की जाए।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
जन गण मन हमारा मान, पर वंदे मातरम की अनिवार्यता असंवैधानिक, वारिस पठान ने केंद्र के फैसले पर उठाए सवाल
नासिक कुंभ मेला होगा हाईटेक और इको-फ्रेंडली, फडणवीस बोले तकनीक से थामेंगे भीड़, कार्बन फुटप्रिंट होगा पॉजिटिव
पश्चिम रेलवे पर बढ़ी बेटिकट यात्रियों की संख्या, एक माह में 27.37 करोड़ की जुर्माना वसूली
अवैध निर्माण करने वाले मालिकों को नहीं बख्शा जाएगा
मनपा प्रशासक ने अतिक्रमण विभाग को सख्त शब्दों में कहा कि अवैध निर्माण कार्य किसी व्यवित्त, संस्था या प्रभावशाली वर्ग का ही क्यों न हो, उसे किसी भी हाल में बख्शा न जाए, नियमों के अनुसार निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सड़क चौडीकरण और यातायात सुगमता के कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शहर के प्रमुख मार्ग किए गए है शामिल
बैठक में जिन 8 डीपी प्लान सड़कों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तय की गई है, उनमें चंपा चौक से जालना रोड, पैठण रोड के मुख्य मार्ग से लॉ विश्वविद्यालय तक का रास्ता, दिल्ली गेट से हसूल टी पॉइंट, रेणुका माता मंदिर क्षेत्र, हसूल से सावंगी मार्ग, सेवन हिल से भाजीवाली बाई क्षेत्र की सड़क, कांचनवाडी से सटे गुट क्रमांक 42 की सड़क, नक्षत्र वाड़ी से धुले-सोलापुर महामार्ग तक की सड़क शामिल है।
कार्रवाई की जानकारी 1 सप्ताह पूर्व पुलिस को दें
बैठक में उपस्थित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिस डीपी सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रस्तावित है, उसकी सूचना कम से कम एक सप्ताह पहले पुलिस विभाग को दी जाए।
यह भी पढ़ें:-सिंहस्थ से पहले उपेक्षा? बजट 2026 से नासिक को झटका, व्यापारी और साधु-संतों में आक्रोश
इससे संबंधित क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बंदोवस्त की योजना बनाई जा सके और किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था को समस्या से बचा जा सके। साथ ही तोड़ कार्रवाई के समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
मनपा आयुक्त के साथ सभी अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस महत्वपूर्ण बैठक में मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत के साथ पुलिस उपायुक्त पंकज अतुलकर, पुलिस उपायुक्त रत्नाकर नवले, अतिक्रमण हटाओ मुहिम के प्रमुख संतोष वाहुले, उपायुक्त सविता सोनवने तथा सभी वार्ड अधिकारी उपस्थित थे। मनपा प्रशासन की इस सख्त मुहिम से शहर की प्रमुख सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
