गंगापुर विधानसभा सीट: BJP के प्रशांत बंब लगाएंगे जीत का चौका, या किसी और को मिलेगा मौका?
विधानसभा सीटों के विश्लेषण में आज बारी है औरंगाबाद जिले में आने वाली गंगापुर विधानसभा सीट की। गंगापुर विधानसभा सीट औरंगाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं। इस सीट का इतिहास पुराना है। गंगापुर विधानसभा सीट 1962 से अस्तित्व में है।
- Written By: आकाश मसने
(डिजाइन फोटो)
छत्रपति संभाजीनगर : महाराष्ट्र में चुनावी शतरंज की बिसात पर जंग होने वाली है। महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच शह और मात का खेल खेला जाने वाला है। इस खेल में कौन किसे शिकस्त देगा यह अभी भविष्य की गर्त में छिपा हुआ है लेकिन सबने हर एक खाने में गोटियां बिछा दी हैं। उच्चकोटि के पैदल सैनिकों की तलाश की जा रही है बाकी महारथी उनके पीछे खड़े हुए हैं। कौन किस खाने में कितना मजबूत है हम भी लगातार इसके विश्लेषण में लगे हुए हैं।
विधानसभा सीटों के विश्लेषण में आज बारी है औरंगाबाद जिले में आने वाली गंगापुर विधानसभा सीट की। गंगापुर विधानसभा सीट औरंगाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं। इस सीट का इतिहास पुराना है। गंगापुर विधानसभा सीट 1962 से अस्तित्व में है। भारतीय जनता पार्टी के प्रशांत बंब इस सीट से मौजूदा विधायक हैं। 2019 में प्रशांत बंब ने एनसीपी के माने पाटिल को हराया था।
यह भी पढ़ें:– वैजापुर विधानसभा सीट: शिंदे गुट की अग्नि परीक्षा, शिवसेना के गढ़ में होगी असली और नकली की लड़ाई
सम्बंधित ख़बरें
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
गंगापुर विधानसभा सीट का इतिहास
इस सीट के इतिहास की बात करे तो पहले तीन दशक तक यहां कांग्रेस का दबदबा रहा। लेकिन 1978 में कांग्रेस से टूटकर बनी भारतीय कांग्रेस (समाजवादी) ने 1985 में जीत दर्ज की। 1990 के चुनाव के बाद गंगापुर पर शिवसेना का दबदबा रहा। लेकिन 2009 प्रशांत बंब ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर शिवसेना के विजय रथ को रोक दिया। जिसके बाद से यहां प्रशांत बंब ने दबदबा कायम रखा हैं।
गंगापुर से कब किसे मिले जीत
- 2019 प्रशांत बंसीलाल बंब, भारतीय जनता पार्टी
- 2014: प्रशांत बंसीलाल बंब, भारतीय जनता पार्टी
- 2009: प्रशांत बंसीलाल बंब, निर्दलीय
- 2004: अन्नासाहेब माने पाटिल, शिवसेना
- 1999: अन्नासाहेब माने पाटिल, शिवसेना
- 1995: अशोक राजाराम पाटिल, निर्दलीय
- 1990: कैलाश पाटिल, शिवसेना
- 1985: किसनराव कसाने, भारतीय कांग्रेस (समाजवादी)
- 1980: अशोक राजाराम पाटिल, कांग्रेस
- 1980: अशोक राजाराम पाटिल, कांग्रेस
- 1978: लक्ष्मण एकनाथ मनल, कांग्रेस
- 1972: बाबासाहेब रामराव पवार, कांग्रेस
- 1967: बाबासाहेब रामराव पवार, कांग्रेस
- 1962: यामाजीराव म्हतरराव सातपुते, कांग्रेस
यह भी पढ़ें:– वर्ली में ठाकरे परिवार के बीच होगी चुनावी जंग, आदित्य को चुनौती देंगे अमित!
क्या है जातीय समीकरण?
गंगापुर विधानसभा सीट सामान्य वर्ग की सीट है। इस सीट पर 2019 के आंकड़ों के मुताबिक कुल 3 लाख 15 हजार वोटर्स हैं। यहां एससी कैटगरी के 14 प्रतिशत मतदाता है वहीं एसटी वर्ग के मतदाताओं की संख्या लगभग पांच प्रतिशत हैं।
2024 में क्या हैं संभावनाएं?
2009 से गंगापुर विधानसभा सीट पर प्रशांत बंब का बोलबाला है। 2009 से उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद 2014 व 2019 में प्रशांत बंब को भाजपा ने अपने टिकट पर लड़ाया। लगातार बढ़ रहे प्रशांत के कद को 2024 में कौन चुनौती देगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
