- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Amit Thackeray Will Challenge Aditya In Worli Assembly Constituency
वर्ली में ठाकरे परिवार के बीच होगी चुनावी जंग, आदित्य को चुनौती देंगे अमित!
- Written By: आकाश मसने
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र व वर्ली विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक आदित्य ठाकरे को इस बार विधानसभा चुनाव में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

आदित्य ठाकरे व अमित ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र व वर्ली विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक आदित्य ठाकरे को इस बार विधानसभा चुनाव में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे इस बार भतीजे आदित्य के खिलाफ मजबूती से ताल ठोकते नजर आ रहे हैं। आदित्य के वर्ली ए+ कॉन्सेप्ट को चुनौती देने के लिए राज ने वर्ली विजन जारी कर दिया है। इसी के साथ ऐसी अटकले लगाई जा रही हैं कि इस बार वर्ली में ठाकरे बनाम ठाकरे मुकाबला देखने को मिल सकता है। यानी उद्धव के पुत्र आदित्य के राज के पुत्र अमित मैदान में उतर सकते हैं।
इस बारे में पूछे जाने पर अमित ने कहा कि वर्ली का विषय हमारी पार्टी का अंदरूनी मामला था लेकिन इसकी जानकारी मीडिया तक कैसे पहुंचा, इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। लेकिन मैं किसी भी जगह और किसी के भी खिलाफ अखाड़े मैदान में उतरने को तैयार हूं। मेरी पार्टी जहां से भी लड़ने के लिए कहेगी और जिसके खिलाफ भी लड़ने के लिए कहेगी, मैं लड़ने के लिए तैयार हूं। जहां भी पार्टी को मेरी जरूरत होगी मैं वहां से विधानसभा लड़ने के लिए तैयार हूं।
यह भी पढ़ें:– सोलापुर में अजित पवार ने की भविष्यवाणी, बता दिया कब होगा महाराष्ट्र चुनाव का ऐलान
सम्बंधित ख़बरें
शिंदे बनाम ठाकरे: नासिक दौरे पर आदित्य ठाकरे का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, कमजोर संगठन में फूंकेंगे नई जान
ठाणे कोर्ट का बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में राज ठाकरे समेत छह आरोपी दोषमुक्त
अमित जी, मातोश्री से जरा संभलकर! बर्थडे पर Ramdas Kadam की अमित ठाकरे को नसीहत; उद्धव-आदित्य पर कसा तीखा तंज
18 साल बाद बरी हुए राज ठाकरे, रेलवे भर्ती आंदोलन, जानें कोर्ट ने फैसले में क्या कहा?
एक्शन मोड में राज
अमित ठाकरे की वर्ली से उम्मीदवारी की अटकलों के बीच राज ठाकरे एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने सोमवार को सुबह 9 बजे अपने निवास ‘शिवतीर्थ’ पर एक अहम बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी के प्रमुख नेता, महासचिव और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। सूत्रों का ऐसा दावा है कि बैठक में विधानसभा चुनाव में वर्ली से अमित की उम्मीदवारी के अलावा अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में इच्छुक व संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा हो सकती है।
संदीप देशपांडे के नाम की भी चर्चा
बता दें कि इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वर्ली से आदित्य के खिलाफ राज अपने फार ब्रांड नेता संदीप देशपांडे को मैदान में उतार सकते हैं। दही हांडी उत्सव से पहले वर्ली विधानसभा क्षेत्र में लगे पोस्टर-बैनरों से ऐसे ही संकेत दिए गए थे। शनिवार को वर्ली विजन जारी करने के दौरान भी राज ने संदीप की भूरी-भूरी प्रशंसा की थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि वर्ली में आदित्य के खिलाफ राज अपने पुत्र अमित को मैदान में उतारते हैं या फिर संदीप को।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव से पहले टूटेगी महाविकास अघाड़ी! संजय राउत बोले- 288 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के लिए तैयार
मनसे के अब तक घोषित उम्मीदवार
- शिवडी- बाला नंदगांवकर
- पंढरपुर – दिलीप धोत्रे
- लातूर ग्रामीण – संतोष नागरगोजे
- हिंगोली – बंडू कुट्टे
- चंद्रपुर – मंदीप रोडे
- राजुरा – सचिन भोयर
- वाणी – राजू उंबरकर
Amit thackeray will challenge aditya in worli assembly constituency
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak पर चंद्रपुर में माकपा का प्रदर्शन; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, एनटीए को भंग करने की मांग
May 26, 2026 | 02:23 PM1000 करोड़ खर्च हुए तो अंधेरा क्यों? पश्चिम नागपुर में बिजली संकट पर बवाल, महावितरण का घेराव
May 26, 2026 | 02:22 PMट्रेन में समोसे की ट्रे पर पैर रखकर बैठा विक्रेता, वायरल वीडियो देख भड़के लोग
May 26, 2026 | 02:17 PMपेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कमलनाथ ने कहा- जनता से हो रही सीधी लूट, मुनाफे के बावजूद नहीं दी राहत
May 26, 2026 | 02:16 PMMP Politics News: दतिया संभावित उपचुनाव बना बीजेपी के लिए ‘अग्निपरीक्षा’, अंदरखाने तैयारियों में जुटी पार्टी
May 26, 2026 | 02:16 PM11 वाहन चोरी के मामले उजागर, नागपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; भंडारा के 3 आरोपी गिरफ्तार
May 26, 2026 | 02:16 PMहाथ कंगन को आरसी क्या… खड़गे का मोदी सरकार पर तंज, बोले- कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?
May 26, 2026 | 02:14 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














