कन्नड़ में निकला संदल जुलूस, हजरत सिद्दीक शाह का उर्स 10 मार्च से शुरू
Kannad Urs 2026: कन्नड़ में हजरत सिद्दीक शाह बाबा और कल्लेशेर शाह बाबा की दरगाह का वार्षिक उर्स 10 मार्च से शुरू होगा, जिसके तहत आज पारंपरिक संदल जुलूस निकाला जाएगा।
- Written By: आंचल लोखंडे
sandal procession Kannad (सोर्सः सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar: कन्नड़ शहर के प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत सिद्दीक शाह बाबा (रह.) और कल्लेशर शाह बाबा की दरगाह का वार्षिक उर्स इस वर्ष 10 मार्च से शुरू होने जा रहा है। हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक यह उर्स सैकड़ों वर्षों की परंपरा के अनुसार होली के सातवें दिन से मनाया जाता है। दरगाह के मुतवल्ली इमरान शाह उस्मान शाह ने बताया कि उर्स के अवसर पर रविवार को शहर में पारंपरिक संदल जुलूस निकाला गया।
यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ रात करीब 10 बजे दरगाह पहुंचेगा, जिसके बाद संदल कार्यक्रम का समापन होगा। उर्स के दौरान हर साल की तरह इस बार भी कव्वाली, रोशनी, कुश्ती, आतिशबाजी और बैंड मुकाबले जैसे धार्मिक व मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वैजापुर, चालीसगांव, धुले और सहित छत्रपति शिवाजीनगर कई शहरों से आने वाले बैंड दल और कलाकार कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिससे उर्स की रौनक बढ़ेगी।
करीब 20 से 25 दिनों तक चलेगा उर्स महोत्सव
करीब 20 से 25 दिनों तक चलने वाले उर्स में देशभर से लाखों की संख्या में अकीदतमंद दरगाह में हाजिरी लगाकर मन्नतें मांगते हैं। उर्स को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सारिका भगत (तहसीलदार) की अध्यक्षता में तहसील कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई।
सम्बंधित ख़बरें
51.6% अधिक बारिश से छत्रपति संभाजीनगर तर, मिली उमस से राहत, खरीफ फसलों के लिए वरदान बनी वर्षा
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
छत्रपति संभाजीनगर मनपा भर्ती परीक्षा पर संशय समाप्त, 8 और 9 जुलाई को 29 हजार अभ्यर्थियों देंगे Online Exam
बैठक में दरगाह कमेटी के सदस्य, पुलिस प्रशासन, महावितरण के अधिकारी, नगर परिषद कर्मचारी, पटवारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में उर्स के दौरान पानी, स्वच्छता, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
उर्स में सजेगी खाजा की दुकानें
हर साल की तरह इस बार भी विभिन्न जिलों से खाजा बनाने वाले व्यापारी यहां अपनी दुकानें लगाएंगे। इनमें कम चीनी, ज्यादा चीनी और कम घी वाले खाजे ऑर्डर के अनुसार तुरंत तैयार करके दिए जाते हैं। दरगाह में जियारत के बाद अकीदतमंद खाजा खरीदते हैं, जिससे व्यापारियों को रोजगार मिलता है और स्थानीय लोगों को भी साल में एक बार इस पारंपरिक मिठाई का स्वाद चखने का अवसर मिलता है।
पुलिस का रहेगा कड़ा बंदोबस्त
उर्स के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त किया जाएगा। चोरी, छेड़छाड़, शराब पीकर हुड़दंग और रोड रोमियो जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष पुलिस दल तैनात किए जाएंगे। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, यह जानकारी चांद मेंडके (पुलिस उपनिरीक्षक) ने दी।
ये भी पढ़े: जालना में सीवेज ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट अधूरा, कुंडलिका नदी में खुले पाइप व गहरे गड्डों से बढ़ रहा है खतरा
उर्स मैदान के ठेके की राशि में बढ़ोतरी
उर्स मैदान के ठेके की राशि हर साल बढ़ती जा रही है। इस वर्ष यह राशि 40 लाख 52 हजार रुपये तक पहुंच गई है। पूर्व ठेकेदार शेख यूनुस ने बताया कि करीब 15 साल पहले यह ठेका केवल 1 लाख 85 हजार रुपये में मिला था। पिछले वर्ष यह ठेका 30 लाख रुपये में गया था, जबकि इस बार इसमें लगभग 10 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
