Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती में दर्दनाक हादसा: पुसली बांध में डूबने से तीन मासूम भाई-बहनों की मौत

Amravati Three Children Drowned News:अमरावती जिले के वरूड तहसील स्थित पुसली बांध में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूम भाई-बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

  • Author By aditi bhatt | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: May 18, 2026 | 08:10 PM

three children drowned (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Pusli Dam Incident News: वरूड तहसील में शेंदुरजनाघाट के पास स्थित पुसली बांध में 2 भाइयों समेत एक बहन की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। मृत बच्चों की पहचान पंकज संतुलाल उईके 10, प्रिया संतुलाल उईके 8 और पवन संतुलाल उईके 7 के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पानी में डूबने से तीनों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

बांध किनारे मिले कपड़े और डिब्बे। पुलिस सूत्रों के अनुसार संतुलाल उईके का परिवार मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का निवासी है और पिछले कुछ वर्षों से सातणुर खेत परिसर में मजदूरी कर रहा था। तीनों बच्चे नरखेड़ स्थित आदिवासी आश्रम स्कूल में पढ़ाई करते थे और गर्मी की छुट्टियों के कारण अपने मातापिता के साथ खेत में रह रहे थे।

बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे

रविवार सुबह तीनों बच्चे संतरे बीनने जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को पुसली बांध के किनारे बच्चों के कपड़े और संतरे रखने के डिब्बे मिलने के बाद खोजबीन तेज की गई। इसी दौरान पानी में तीनों बच्चों के शव दिखाई पड़े। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

सम्बंधित ख़बरें

Amravati News: धामणगांव में ईमानदारी की मिसाल, 8 साल बाद खेत से मिली एक तोले की सोने की अंगूठी

Amravati News: अमरावती पुलिस का सख्त फैसला, बिना हेलमेट दोपहिया चलाने पर होगी कार्रवाई

Amravati News: अमरावती में महाराष्ट्र बंद का असर, छात्रों के समर्थन में निकला विरोध मार्च

अमरावती में अल्ट्राटेक का नकली सीमेंट बनाने वाले गिरोह पर कार्रवाई, 3.43 लाख का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढे़: मुंबई के 79 पार्षदों की कुर्सी खतरे में? चुनाव को अदालत में चुनौती, RTI के इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप

बच्चों की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा

उपविभागीय पुलिस अधिकारी संतोष खांडेकर और थाना प्रभारी दीपक महाडिक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस उपनिरीक्षक मंगेश शेगोकार ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए वरूड ग्रामीण अस्पताल भेजा। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Three siblings drown in pusli dam amravati

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2026 | 07:05 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • drowning in river

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.