मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
Karadi Water Crisis News: मोहाडी तहसील के करडी गांव में जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद पेयजल समस्या बनी हुई है। ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू किया।
Water Crisis (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Mohadi Water Shortage News: मोहाडी तहसील के सबसे बड़े गांव करडी में जल जीवन मिशन के तहत लागू की गई पेयजल योजना पूरी तरह विफल साबित होती नजर आ रही है। करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद गांव के कई वार्ड आज भी पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं।
प्रशासन की ओर से समाधान नहीं निकाले जाने से नाराज ग्राम पंचायत सदस्य धम्मदीप कोटांगले ने सोमवार से ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। दो टंकियां और करोड़ों की पाइपलाइन भी बेअसर करडी गांव में पीने का पानी खारा होने के कारण ग्रामीणों को शुद्ध पानी के लिए करीब एक किलोमीटर दूर खेतों तक जाना पड़ता है।
नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं
गांव में 30 वर्ष पुरानी सीमेंट पाइपलाइन पहले से अच्छी स्थिति में कार्यरत थी, लेकिन नई योजना के तहत नया प्रस्ताव मंजूर कर एक की जगह दो पानी की टंकियां बनाई गईं और पूरे गांव में नई पाइपलाइन बिछाई गई। हालांकि योजना शुरू हुए दो वर्ष बीत जाने के बाद भी तकनीकी खामियों के कारण नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।
सम्बंधित ख़बरें
करडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
अमरावती में दर्दनाक हादसा: पुसली बांध में डूबने से तीन मासूम भाई-बहनों की मौत
ठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
ये भी पढ़े: मुंबई के 79 पार्षदों की कुर्सी खतरे में? चुनाव को अदालत में चुनौती, RTI के इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप
सीमेंट सड़कें भी पूरी तरह खोदकर खराब कर दी
वहीं पाइपलाइन बिछाने के दौरान गांव की सीमेंट सड़कें भी पूरी तरह खोदकर खराब कर दी गईं। आंदोलन शुरू होने के बाद ग्राम पंचायत सदस्य राजू तुमसरे और ग्राम विकास अधिकारी पंकज काटेखाये ने अनशन स्थल पहुंचकर आंदोलनकारी से चर्चा की। अनशन के पहले ही दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और सहयोगी आंदोलन स्थल पर पहुंचे। इसमें पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य अजय तितीरमारे, मंगेश बाबरे, राजू झलके, बापू डोहले सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने गांव की जल समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की।
