छत्रपति संभाजीनगर-जालना विधान परिषद चुनाव में 98.90% मतदान, 22 जून को होगा फैसला
Sambhajinagar MLC Election: छत्रपति संभाजीनगर -जालना MLC चुनाव में 98.90% भारी मतदान। प्रसव पीड़ा के बीच नगरसेविका ने डाला वोट। व्हीलचेयर न मिलने पर केंद्र पर हंगामा, 22 जून को आएंगे नतीजे।
- Written By: रूपम सिंह
निकाय चुनाव (फोटो.सोशल मीडिया)
Sambhajinagar Jalna MLC Election: विधान परिषद की औरंगाबाद-जालना स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के लिए गुरुवार को हुए मतदान के दौरान केंद्रों पर व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के बीच जमकर नोकझोंक हो गई। सिल्लोड़ नगर परिषद की नगरसेविका स्नेहल शिंगारे ने प्रसव पीड़ा के बावजूद मतदान कर लोकतांत्रिक जिम्मा निभाया। चुनाव में दोनों जिलों में कुल 637 में से 630 मतदाताओं ने मतदान किया व 98.90% मतदान हुआ।
7 मतदाता अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही महायुति के प्रत्याशी सुहास शिरसाठ, महाविकास आघाड़ी के गणेश लोखंडे व निर्दलीय इसाक खान की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। 22 जून को होने वाली मतगणना से पता चलेगा कि विधायक का सेहरा किसके सिर बंधा। मतदान के लिए छत्रपति संभाजीनगर व जालना जिलों में कुल 13 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
सुबह 8 से दोपहर 4 बजे के बीच उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान शुरू हुआ। सबसे अधिक 137 मतदाता छत्रपति संभाजीनगर तहसील कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर थे। जिलाधिकारी कार्यालय क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चांदणे चौक से भूमि अभिलेख कार्यालय तक का मार्ग यातायात के लिए बंद रखा गया। जिलाधिकारी विनय गौड़ा जीसी व पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur News: ब्रह्मपुरी का श्मशान घाट खुद गिन रहा आखिरी सांस, जर्जर खंभे बने हादसों का सबब
117 दिन के संघर्ष के बाद समग्र शिक्षा के संविदा कर्मचारियों की बड़ी जीत, समायोजन का शासनादेश जारी
गांधी के हत्यारों और आंबेडकर के विरोधियों से हमें संविधान का पाठ नहीं चाहिए.. अभिजीत दीपके का RSS पर तीखा हमला
Amravati News: प्रेमिका और परिजनों ने किया प्रताड़ित, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छोड़ गया सुसाइड नोट
सूत्रों ने बताया कि छत्रपति संभाजीनगर जिले के 9 में से 7 मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत वोटिंग हुई। छत्रपति संभाजीनगर केंद्र पर 96.35% व पैठण में 97.22% मतदान दर्ज किया गया। जालना जिले के जालना, अंबड़ व परतूर केंद्रों पर भी शत-प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। भोकरदन में 97.62 फीसदी मतदान की खबर है। मतदान के बाद सभी मतपेटियां रेलवे स्टेशन रोड स्थित शासकीय औषध निर्माणशास्त्र महाविद्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गई हैं। मतगणना 22 जून को यही होगी।
कुर्सी पर पहुंचीं नगरसेविका सत्यभामा शिंदे
चुनाव प्रक्रिया के दौरान शहर के मतदान केंद्र पर अव्यवस्था का मामला सामने आया है। भाजपा नगरसेविका सत्यभामा शिंदे की तबीयत खराब थी और वह चलने में असमर्थ होने के चलते अन्य सदस्यों को उन्हें कुर्सी पर बैठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाने की नौबत आई। व्हीलचेयर मंगाने तक बहुत देर हो गई थी। मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर का प्रबंध नहीं होने का आरोप लगाते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताई।
घटना के बाद भाजपा नगरसेवक प्रमोद राठौड़ ने मतदान अधिकारियों से जवाब- तलब किया। अधिकारियों का कहना था कि मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध थी। इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने से कुछ समय के लिए मतदान केंद्र पर तनाव फैल गया था। बाद में स्थिति सामान्य होने के बाद मतदान प्रक्रिया पूर्ववत हुई।
यह भी पढें:- नासिक स्थानीय प्राधिकारी चुनाव: 99.84% रिकॉर्ड वोटिंग, महायुति के दराडे और निर्दलीय गिते-हिरे में मुकाबला
वंचित बहुजन आघाड़ी व कांग्रेस सदस्य अनुपस्थित
भाजपा के सभी नगरसेवक सुबह 9 बजे मतदान केंद्र पहुंचने के बाद 11 बजे तक मतदान किया। तदुपरांत) एमआईएम के नगरसेवकों ने वोटिंग की। दोपहर 2 बजे तक 137 में से 130 वोटर वोटिंग कर चुके थे।
एमआईएम के अशोक हिवराले व उद्धव ठाकरे गुट के व पूर्व महापौर रशीद मामू ने भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लिया। मान-मनौव्वल के बाद भी वंचित बहुजन आघाड़ी के 4 व कांग्रेस की एक नगरसेविका मतदान के लिए नहीं पहुंचीं। पैठण व भोकरदन से भी 1-1 मतदाता अनुपस्थित रहा। छत्रपति संभाजीनगर केंद्र पर कुल 132 मत (96.35 पड़े। इनमें 308 महिला व 322 पुरुष मतदाता थे। महिलाओं का 99.04 व पुरुष मतदान 98.77 प्रतिशत दर्ज किया गया।
