-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar No Network Areas To Get New Water Supply Connections
Chhatrapati Sambhajinagar में नो-नेटवर्क क्षेत्रों को जल्द मिलेगा घरेलू नल कनेक्शन, मनपा आयुक्त के निर्देश
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Chhatrapati Sambhajinagar New Water Supply: नो-नेटवर्क क्षेत्रों में जल्द घरेलू नल कनेक्शन मिलेंगे। नई जलापूर्ति योजना के तहत 9 जलाशयों के दायरे में आने वाले क्षेत्रों को इसका लाभ मिलेगा।

मनपा आयुक्त अमोल येडगे (सोर्सः फाइल फोटो)
Chhatrapati Sambhajinagar Benefit from New Water Supply: शहर के नो-नेटवर्क क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को अब पानी के लिए लंबे समय तक इंतजार और परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नई जलापूर्ति योजना से पानी की आपूर्ति शुरू होते ही मनपा प्रशासन ने ऐसे क्षेत्रों में घरेलू नल कनेक्शन देने की प्रक्रिया तेज करने का निर्णय लिया है। मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर पाइप लाइन बिछाए जा चुके नो-नेटवर्क क्षेत्रों में तत्काल नल कनेक्शन देने का काम शुरू करने के निर्देश दिए।
चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई जाएगी जलापूर्ति।
नई जलापूर्ति योजना के तहत शहर को प्रतिदिन 100 एमएलडी पानी उपलब्ध कराया जाएगा। मंगलवार को नक्षत्र वाड़ी स्थित एमबीआर से जलापूर्ति की शुरुआत कर दी गई है। फिलहाल कम मात्रा में पानी लिया जा रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में इसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा।
पहले चरण में 1500 मिमी व्यास की मुख्य पाइपलाइन के माध्यम से हर्सूल-जटवाडा क्षेत्र तक पानी पहुंचाया जाएगा। नक्षत्र वाड़ी से जटवाड़ा तक लगभग 17 किलोमीटर लंबी इस पाइपलाइन में अब तक 8 किलोमीटर हिस्से की हाइड्रोलिक जांच पूरी हो चुकी है, जबकि शेष हिस्से का परीक्षण अगले दो दिनों में पूरा किए जाने की तैयारी है।
सम्बंधित ख़बरें
100 रुपए के इमली बीज 1 लाख में! भोंदूबाबा अशोक खरात ने ऐसे की करोड़ों की कमाई, ED का चौंकाने वाला खुलासा
पुस्तक विमोचन: देवभाऊ किताब में देवेंद्र फडणवीस के व्यक्तित्व की झलक, चंद्रकांत पाटिल ने गिनाईं खास खूबियां
Palghar: बच्ची को गोद में लेने के विवाद में ससुर ने बहू को दिया धक्का, सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौत
लगातार बारिश से गड़चिरोली बेहाल, नदी-नाले उफान पर, सड़कें टूटीं, फसलें बर्बाद, कई गांवों का टूटा संपर्क
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
नई योजना से जलापूर्ति शुरू होने के बाद मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में नो-नेटवर्क क्षेत्रों में नल कनेक्शन देने की प्रक्रिया को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जहां पाइपलाइन का कार्य पूरा हो चुका है, वहां बिना देरी के कनेक्शन प्रदान किए जाएं।
मनपा के प्लंबर करेंगे कनेक्शन का कार्य
बैठक में यह भी तय किया गया कि नल कनेक्शन देने की जिम्मेदारी मनपा के प्लंबरों को सौंपी जाएगी। मनपा के पास लगभग 45 हजार कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सामग्री पहले से मौजूद है। इसी सामग्री का उपयोग करते हुए तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन जलाशयों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
नई जलापूर्ति योजना के तहत जिन जलाशयों के दायरे में आने वाले नो-नेटवर्क क्षेत्रों में नल कनेक्शन दिए जाएंगे, इनमें गरवारे स्टेडियम के पास स्थित जलाशय, हर्सूल जलशुद्धीकरण केंद्र का जलाशय, दिल्ली गेट क्षेत्र का जलाशय, केटली गार्डन जलाशय, पारिजात नगर जलाशय, शाक्य नगर जलाशय, भाव सिंहपुरा जलाशय, एसएफएस क्षेत्र का जलाशय, सातारा क्षेत्र के हरिओम नगर जलाशय तथा आमेर नगर का जलाशय शामिल हैं।
यह भी पढ़ेः- संभाजीनगर: Ladli Bahin Yojana जारी रहेगी, विपक्षी फैला रहें है भ्रम; मनीषा कायंदे
ऑनलाइन जमा होगी कनेक्शन शुल्क की राशि
नो-नेटवर्क क्षेत्रों में नल कनेक्शन देने के लिए शुल्क की राशि अभी तय नहीं की गई है। मनपा प्रशासन अगले दो दिनों में शुल्क निर्धारित करेगा। इसके बाद यह राशि ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार की जाएगी। आयुक्त अमोल येडगे ने इसके लिए आवश्यक व्यवस्था जल्द तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
Chhatrapati sambhajinagar no network areas to get new water supply connections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
100 रुपए के इमली बीज 1 लाख में! भोंदूबाबा अशोक खरात ने ऐसे की करोड़ों की कमाई, ED का चौंकाने वाला खुलासा
Aug 03, 2026 | 10:57 AMईरान-US की आज से शुरू होगी बातचीत, होर्मुज और परमाणु डील पर टिकी दुनिया की निगाहें; समझौते की बढ़ी उम्मीद
Aug 03, 2026 | 10:55 AMबृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने किया बरी
Aug 03, 2026 | 10:50 AMWomen’s Asia Cup Rising Star 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, चोटिल स्टार बाहर तो इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत
Aug 03, 2026 | 10:41 AMनरेंद्र सिंह तोमर के ‘गुलाटी’ वाले बयान पर सियासी घमासान, कुशवाह समाज में नाराजगी, कांग्रेस ने भी घेरा
Aug 03, 2026 | 10:37 AMपुस्तक विमोचन: देवभाऊ किताब में देवेंद्र फडणवीस के व्यक्तित्व की झलक, चंद्रकांत पाटिल ने गिनाईं खास खूबियां
Aug 03, 2026 | 10:37 AMPM मोदी के खिलाफ बोलने वाली नाबालिग पर कार्रवाई खत्म, दिल्ली पुलिस ने क्लोज की FIR
Aug 03, 2026 | 10:35 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM












