फडणवीस का निर्देश: शहर विकास पर चर्चा, मनपा कामकाज में बदलाव के संकेत; पारदर्शिता जरूरी
Sambhajinagar Municipal Transparency: महापौर समीर राजूरकर ने भाजपा नेताओं संग मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की। सीएम ने मनपा कार्यों में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर सख्ती के निर्देश दिए।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar BJP Leaders Meeting: छत्रपति संभाजीनगर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं नवनिर्वाचित महापौर समीर राजूरकर ने मंगलवार की शाम मुंबई पहुंचकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान महानगरपालिका के कामकाज, प्रशासनिक व्यवस्था और शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महानगरपालिका के कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों तथा महापौर समीर राजूरकर को निर्देश दिए कि मनपा के प्रशासन में वर्षों से चली आ रही भ्रष्टाचार की प्रवृत्तियों पर सख्ती से लगाम लगाई जाए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
अकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
नरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
तारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी जनता के विश्वास को बनाए रखना है, इसलिए हर निर्णय और हर योजना में पारदर्शक प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए,
जवाबदेह प्रशासन जरूरी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और सभी परियोजनाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं, महापौर समीर राजूरकर ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उनके मार्गदर्शन में मनपा में स्वच्छ और जवाबदेह प्रशासन स्थापित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:-नई जल योजना में बड़ा फैसला, 38 किमी पाइपलाइन की पूरी जांच नहीं, योजना पर भरोसे का दांव
बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने भी भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी प्रशासन के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्य व्यक्त किया। इस अवसर पर राज्य के ओबीसी विकास मंत्री अतुल सापे, सांसद डॉ. भागवत कराड, विधायक संजय केनेकर, नारायण कुचे, भाजपा शहर अध्यक्ष किशोर शितीले, बसवराज मंगरूले आदि उपस्थित थे।
