संभाजीनगर: आज से शुरू हुआ ‘देवाभाऊ क्रीड़ा महोत्सव-2026; 26 जुलाई तक खिलाड़ी बिखेरेंगे अपनी प्रतिभा का जलवा
Devabhau Krida Mahotsav: संभाजीनगर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर 'देवाभाऊ क्रीड़ा महोत्सव-2026' शुरू हुआ। 26 जुलाई तक चलने वाले महोत्सव में 9 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
- Written By: अंकिता पटेल
देवाभाऊ क्रीड़ा महोत्सव, देवेंद्र फडणवीस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sambhajinagar Devabhau Krida Mahotsav Sports Festival: छत्रपति संभाजीनगर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के उपलक्ष्य में छत्रपति संभाजीनगर में आज से भव्य ‘देवाभाऊ क्रीड़ा महोत्सव-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिरीष बोरालकर के मार्गदर्शन में आयोजित यह महोत्सव 12 जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगा। आयोजन का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना, युवाओं में खेल भावना विकसित करना तथा समाज में स्वास्थ्य और अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
शिरीष बोरालकर ने बताया कि इस क्रीड़ा महोत्सव में शहर और आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग लेंगे। महोत्सव के दौरान विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके माध्यम से कई सामाजिक गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी।
महोत्सव के अंतर्गत कुल नौ खेल एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं की शुरुआत 12 जुलाई को तलवारबाजी प्रतियोगिता से होगी। इसके बाद 17 से 19 जुलाई तक बैडमिंटन प्रतियोगिता, 17 से 22 जुलाई तक टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता, 18 जुलाई को जिम्नास्टिक प्रतियोगिता, 19 जुलाई को साइकिलिंग और स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
…तो मुझे मंदिर के सामने फांसी दे देना, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आरोपों पर आदेश बांदेकर का तीखा पलटवार
भंडारा में आधी अधूरी बारिश के बीच गोसीखुर्द बांध से पानी का डिस्चार्ज बढ़ा, नदी किनारे अलर्ट जारी
संभाजीनगर की नई जलापूर्ति योजना को बड़ा झटका; जायकवाड़ी बांध में एप्रोच चैनल का काम 4 महीने के लिए अटका
गड़चिरोली में स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रलंबित प्रस्तावों को जल्द मिलेगी मंजूरी, आयुक्त संजय काटकर का आश्वासन
वहीं 25 जुलाई को शतरंज प्रतियोगिता तथा 25 और 26 जुलाई को टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित होगी। सभी प्रतियोगिताओं के लिए शहर के विभिन्न खेल मैदानों और खेल परिसरों का चयन किया गया है।
खिलाड़ियों को अब मिलेगा उत्कृष्ट प्रदर्शन का मंच
आयोजकों के अनुसार, महोत्सव का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं आयोजित करना नहीं है, बल्कि उभरते खिलाड़ियों को बेहतर मच उपलब्ध कराना भी है। इससे नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और खेल संस्कृति को भी मजबूती मिलेगी।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। क्रीड़ा महोत्सव का समापन 26 जुलाई को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। यह समारोह भानुदास चव्हाण सभागार, रेलवे स्टेशन रोड, छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित किया जाएगा, विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, खेल संगठनों के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों तथा खेल प्रेमियों की उपस्थिति रहेगी।
सभी खेल प्रेमियों से सहभागिता की अपील
- शिरीष बोरालकर ने शहर के सभी खेल संगठनों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर की नई जलापूर्ति योजना को बड़ा झटका; जायकवाड़ी बांध में एप्रोच चैनल का काम 4 महीने के लिए अटका
- इस भव्य क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन ‘देवेंद्रजी फडणवीस मित्र मंडल’ तथा ‘श्रीवर्धन फाउंडेशन, छत्रपति संभाजीनगर’ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
- आयोजकों का विश्वास है कि यह महोत्सव शहर में खेल गतिविधियों को नई गति देने के साथ-साथ युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल संस्कृति को भी सशक्त करेगा।
