-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Congressmen Succeeded In Reminding The Contribution Of Congress Through Gaurav Padyatra In Aurangabad
औरंगाबाद में गौरव पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस के योगदान की याद दिलाने में कामयाब हुए कांग्रेसी
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद: देश के आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कांग्रेस आलाकमान द्वारा हर जिले में 75 किलोमीटर आजादी की गौरव पदयात्रा निकालने के निर्देश दिए गए थे। आलाकमान के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. कल्याण काले (Dr. Kalyan Kale) के नेतृत्व में जिले भर के 70 गांवों (Villages) में करीब 150 किलोमीटर पदयात्रा (Padyatra) निकाली गई। पदयात्रा द्वारा आजादी में कांग्रेस का योगदान तथा वर्तमान में महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता में कांग्रेसी एक छाप छोडऩें में कामयाब हुए। आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस ने पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस ही देश में सत्ता में रहने पर आम जनता के सपनों को पूरा करने के साथ ही महंगाई कम कर सकती, इसका एहसास कराया गया। यह एहसास आगामी चुनावों में कांग्रेस के लिए फायदेमंद होने के कयास राजनीतिक जानकार लगा रहे हैं। साथ ही जरा याद करो कुर्बानी यह अपील कर आजादी के लड़ाई का महत्व युवा पीढ़ी को समझाया गया।
औरंगाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कल्याण काले ने बताया कि आलाकमान के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव पर आजादी गौरव पदयात्रा द्वारा ब्लॉक और तहसील स्तर पर पहुंचकर नागरिकों से संवाद साधने का नियोजन किया गया था। पदयात्रा की शुरुआत 9 अगस्त को क्रांति दिन पर जिले के लाडसावंगी में स्थित काशीराम म्हातारबा मसके हुतात्मा स्माकर से हुई थी। इसके तहत फुलंब्री निर्वाचन क्षेत्र और औरंगाबाद ग्रामीण में करीब 150 किलोमीटर की 70 गांवों में पदयात्रा निकाली गई।
जनता को किया गया आगाह
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि पदयात्रा की शुरुआत सुबह राष्ट्रगान से हो रही थी। पदयात्रा में शामिल पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लेकर गांव-गांव पहुंचते थे। पदयात्रा आरंभ होते ही गांव के किसान, मजदूर, पीडितों से मिलकर उन्हें आए दिन देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई को लेकर जनजागृति करने का सिलसिला जारी था। विशेषकर, पदयात्रा जिस गांव में पहुंची, वहां स्थित महापुरुषों के प्रतिमाओं को पुष्पमाला पहनाकर अभिवादन किया जाता था। साथ ही ग्रामवासियों में आजादी में कांग्रेस का योगदान की यादें ताजा कराने के साथ ही गांव में स्थित स्वतंत्रता सेनानियों का सत्कार के अलावा जिस गांव के जवान देश की सीमा पर तैनात है, उनके माता-पिता का सत्कार किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी मंच के नीचे बैठते थे। तब ग्रामवासियों को जब हमारे देश को आजादी मिली थी, तब देश की हालत क्या थी और आज हालत क्या है इससे अवगत कराया गया। 2014 में केन्द्र में सत्ता परिवर्तन के बाद मोदी सरकार ने देश की बागडौर संभाली, तबसे लेकर आज तक महंगाई ने आसमान छूने से आम आदमी को हो रही परेशानियों से भी अवगत कराया गया। नोटबंदी, गरीबी, जीएसटी के अलावा बढ़ती बेरोजगारी से लोगों के समक्ष आ रही समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों को अपना देश श्रीलंका न बनने देने को लेकर आगाह किया गया। वहीं, अंग्रेज शासन काल में नमक पर लगाया गया टैक्स कम करने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने मुठ्ठी भर नमक लेकर निकाली गई दांडी यात्रा की भी यादें ताजा करते हुए उस दांडी यात्रा से अंग्रेज सरकार ने तत्काल नमक पर अधिक से लगाया हुआ टैक्स कम करने से अवगत कराया गया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की दौड़ में आगे थे गोरंट्याल, पर भाजपा ने इस नेता पर लगाया दांव
तेजस्वी ने डुबोई राहुल की लुटिया! बिहार की हार पर मंथन, कैंडिडेट्स ने खरगे के मुंह पर गिनाईं कमियां
‘वर्ड पॉवर…वर्ल्ड पॉवर’, अब सिद्धारमैया से आर-पार के मूड में शिवकुमार, CM आवास पहुंचे कई बड़े नेता
बम से क्यों खेल रहे युवा डॉक्टर? कांग्रेस नेता ने PM मोदी से पूछे सवाल, दिल्ली ब्लास्ट पर नया बवाल!
महंगाई कम करने के लिए बनाया गया दबाव
डॉ. काले ने बताया कि हमने लोगों को मन में यह एहसास कराया कि हम आज आपसे वोट मांगने नहीं आए है, परंतु महंगाई के चलते जो किसान 2014 में खाद की बैग 500 रुपए में खरीदता था, वह आज 1,500 रुपए में खरीद रहा है। एक खाद के बैग पर लगा 1 हजार का टैक्स कम कर किसानों को राहत देने के अलावा महंगाई कम करने को लेकर हम सरकार पर दबाव बनाने में कामयाब होने का दावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. कल्याण काले ने किया। उनके अनुसार इस पदयात्रा के चलते मतदाताओं के चेहरे पर सकारात्मकता दिखाई दी। विशेषकर, पदयात्रा के माध्यम से 200 गांवों से संपर्क करने के अलावा करीब 75 गांवों में पदयात्रा पहुंची। पदयात्रा के दरमियान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.कल्याण काले के अलावा कई पदाधिकारियों ने कई गांवों में रात को रुके। पदयात्रा के दौरान गांव में मिलनेवाले हर व्यक्ति को कांग्रेस की परंपरा और बीजेपी के व्यवहार से अवगत कराया गया। पदयात्रा के चलते ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी की जड़े मजबूत करने में कामयाब होने का दावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. कल्याण काले ने किया। एक सवाल में उन्होंने माना कि 2014 के बाद कांग्रेस नेताओं के भाषण सुनते समय मतदाताओं के चेहरे पर बहुत अधिक बदलाव नहीं दिखते थे, परंतु, गत 8 सालों में देश में सत्तासीन बीजेपी सरकार द्वारा उठाए गए जनविरोधी निर्णयों से जनता ने पदयात्रा को जोरदार प्रतिसाद दिया।
कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगी पदयात्रा
इधर, जिले में कांग्रेस का अस्तित्व आए दिन कमजोर होता जा रहा है। इसके बावजूद जिलाध्यक्ष डॉ. कल्याण काले पार्टी की ताकत बढ़ाने के लिए दिन-रात परिश्रम कर रहे है। कांग्रेस द्वारा निकाली गई आजादी की गौरव पदयात्रा से जिले में कांग्रेस मजबूती प्रदान करेगी। यह विश्वास डॉ. काले ने जताया।
Congressmen succeeded in reminding the contribution of congress through gaurav padyatra in aurangabad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दूध गर्म करते ही बन गया रबर की शीट, महाराष्ट्र के जलगांव में मिलावटी दूध के इस नए पैंतरे से जनता में भारी खौफ
Jul 11, 2026 | 11:39 AMअमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग का जबरन बाल विवाह, विरोध पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी; 8 पर केस
Jul 11, 2026 | 11:39 AMठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
Jul 11, 2026 | 11:39 AMChembur Tree Collapse: चेंबूर हादसे के बाद BMC का बड़ा फैसला: पेड़ों की सुरक्षा के लिए ठेकेदार होंगे जवाबदेह
Jul 11, 2026 | 11:38 AMक्यूबा में फिर पसरा अंधेरा, एक हफ्ते में दूसरी बार पूरा देश ब्लैकआउट; ट्रंप की तेल नाकाबंदी से मचा हाहाकार
Jul 11, 2026 | 11:37 AMYogini Ekadashi: योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें स्मार्त-वैष्णव व्रत की तिथि, शुभ समय और पारण विधि
Jul 11, 2026 | 11:36 AMAkanksha Ranjan Sangeet: आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया, जान्हवी और सोनाक्षी ने डांस ने लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 11:26 AMवीडियो गैलरी

संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM














