छत्रपति संभाजीनगर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा और गरज के साथ बारिश; जनजीवन प्रभावित
Chhatrapati Sambhajinagar Weather: संभाजीनगर में बुधवार शाम तेज हवा और गरज के साथ बारिश हुई। तापमान 38 डिग्री तक पहुंचा, जबकि मौसम विभाग ने गुरुवार को राहत मिलने की संभावना जताई है।
- Written By: अंकिता पटेल
Maharashtra Weather Change News( Source: Social Media )
Maharashtra Weather Change News: छत्रपति संभाजीनगर शहर में एक बार फिर अचानक मौसम ने करवट ली और बुधवार शाम तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद मंगलवार को मौसम कुछ शांत रहा, लेकिन बुधवार को फिर से बादलों की जोरदार वापसी हुई।
शाम के समय तेज हवा और बिजली की गरज के साथ हुई बारिश ने शहर और आसपास के क्षेत्रों को भिगो दिया। सोमवार को हुई बारिश के कारण मंगलवार को अधिकतम तापमान घटकर 32.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
लेकिन मंगलवार को बारिश नहीं होने के कारण बुधवार को तापमान में फिर तेजी से वृद्धि दर्ज की गई। चिकलठाणा स्थित मौसम वेधशाला के अनुसार बुधवार को तापमान लगभग 5.2 डिग्री बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को तापमान में कुछ कमी आने की संभावना जताई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
अभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
नवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
शाम को तेज हवा और बिजली के साथ हुई वर्षा; दिनभर शहर में धूप और बादलों का खेल चलता रहा। शाम लगभग छह बजे के आसपास अचानक तेज हवा चलने लगी और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरू हो गई।
यह बारिश लगभग रात साढ़े आठ बजे तक जारी रही। बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी भर गया और सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान, मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
सबसे अधिक नुकसान छत्रपति संभाजीनगर जिले में दर्ज किया गया है। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 103 गांवों के 4437 किसान प्रभावित हुए हैं और लगभग 2665 हेक्टेयर कृषि भूमि की फसलें खराब हो गई हैं।
इनमें वर्षा आधारित खेती, सिंचित खेती और फल बागान शामिल हैं। बारिंश और तेज हवा के कारण गेहूं और मक्का जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा है, वहीं आम, संतरा, पपीता और तरबूज जैसे फल बागानों पर भी इसका असर पड़ा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों की हुई ताबाई नुकसान
इस बारिश का सबसे अधिक असर ग्रामीण क्षेत्रों में किस्सनों पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इस समय कई फसलें कटाई के चरण में हैं और कुछ फसले खेतों से निकालकर रखी गई है।
बारिश और तेज हवा के कारण इन्हें नुकसान पहुंचने की आशंका है। फल बागानों पर भी इसका असर देखा जा रहा है। आम के पेड़ों पर इस समय काव्ये फल लगे हुए हैं और तेज हवा तथा बारिश के कारण फल गिरने की घटनाएं बढ़ सकती है।
बता दे कि पिछले सप्ताह भी मौसम में बदलाव होकर जोरदार बारिश हुई थी। वहीं स्थिति गुजरे सोमवार को भी थी। सोमवार की शाम भी अचानक मौसम में बदलाव होकर बिजली की कड़कड़ाहट के साथ जोरदार बारिश हुई थी।
बिजली कटौती से बढ़ी लोगों की परेशानी
बारिश के दौरान कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात धीमा हो गया।
यह भी पढ़ें:- 2 अप्रैल का इतिहास: इतिहास की अहम तारीख, उड़ान के दौरान विमान में हुआ सुराख; हवा के दबाव से चार यात्री गिरे
कार्यालयों से घर लौट रहे लोगों को काफी कठिनाई हुई। शहर के बाजारों पर भी इसका असर देखा गया। शाम के समय खरीदारी के लिए आए लोगों को अचानक बारिश के कारण परेशानी हुई, जिससे दुकानों पर ग्राहकों की संख्या कम हो गई और व्यापार प्रभावित हुआ।
