वर्धा: महावितरण का 'मार्च एंडिंग' वसूली अभियान तेज; बकाया बिल न भरने वाले 4,357 उपभोक्ताओं की कटी बिजली

Wardha Electricity Bill News: वर्धा में महावितरण ने 3.40 करोड़ रुपये की बकाया वसूली के लिए सख्त अभियान छेड़ दिया है। 22 मार्च तक बिल न भरने वाले 4,357 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं।
Mahavitaran launched a rigorous recovery drive in Wardha for 3.40 crore arrears. Power supply of 4,357 consumers was disconnected by March 22 due to non-payment of bills.
वर्धा में महावितरण बिजली फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Wardha Mahavitaran News: वर्धा 'आया मार्च एंडिंग, बिल न रखें पेंडिंग' के संदेश के साथ महावितरण ने बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए सख्त अभियान शुरू किया है। 1 से 22 मार्च के बीच बार-बार सूचना देने के बावजूद बिल जमा नहीं करने वाले वर्धा मंडल में 4,357 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति काट दी गई है। जानकारी के अनुसार, घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक श्रेणी के लघुदाब उपभोक्ताओं पर वर्तमान में लगभग 3. 40 करोड़ की बकाया राशि है।

इस वसूली को लेकर महावितरण ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। महावितरण की पूरी आर्थिक व्यवस्था मासिक बिजली बिल वसूली पर निर्भर करती है, जिससे बिजली खरीद और अन्य भुगतान समय पर किए जाते हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्य अभियंता दिलीप दोडके, अधीक्षक अभियंता अमित परांजपे, संजय वाकड़े व स्मिता पारखी शाखा कार्यालयों का दौरा कर वसूली की समीक्षा कर रहे हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस माह छुट्टी के दिनों में भी अधिकृत बिजली बिल भुगतान केंद्र खुले रखने का निर्णय लिया गया हैं।

बिजली चोरी करने वालों पर विभाग की कड़ी नजर

वर्धा महावितरण केवल बिजली काटने तक सीमित नहीं है, बल्कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं, वहां विशेष टीमों द्वारा अचानक जांच भी की जा रही है। यदि कोई उपभोक्ता अवैध रूप से पड़ोसी या अन्य माध्यम से बिजली का उपयोग करते हुए पाया जाता है, - तो बिजली देने और लेने वाले दोनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com