Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में आज मौसम के दो अलग रूप दिखेंगे। विदर्भ में भीषण लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं कोंकण, कुछ जिलो में आंधी-बारिश की चेतावनी है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
- Written By: गोरक्ष पोफली
सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
Maharashtra Weather Today: महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज लगातार करवट बदल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी सोमवार को राज्य के नागरिकों को मौसम के दो बिल्कुल विपरीत रूपों का सामना करना पड़ेगा। राज्य के कुछ जिलों में जहां सूरज की तपिश और भीषण लू (Heat Wave) लोगों को झुलसाएगी, वहीं कुछ इलाकों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बेमौसम बारिश (Unseasonal Rain) राहत और आफत दोनों लेकर आ सकती है।
इन इलाकों में आंधी-बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज दक्षिण कोंकण-गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर तेज बिजली की कड़कड़ाहट और मेघगर्जना के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सोसाट्याचा वारा (तूफानी हवाएं) चलने की भी प्रबल आशंका जताई गई है।
विदर्भ के में हीट वेव का येलो अलर्ट
एक तरफ जहां कुछ इलाकों में पानी बरसेगा, वहीं दूसरी तरफ विदर्भ का इलाका भीषण गर्मी की चपेट में रहेगा। मौसम विभाग ने आज के लिए नागपुर और वर्धा जिलों में संभावित लू (Heat wave) को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
प्रशासन के कड़े निर्देश
बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कड़े गाइडलाइंस जारी किए हैं। इसके तहत सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 4:30 बजे तक किसी भी तरह के सार्वजनिक या खुले मैदान में कार्यक्रमों को आयोजित न करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी प्रतिष्ठानों, स्कूलों और कॉलेजों को छात्रों व मजदूरों की सुरक्षा के लिए पीने के पानी और ओआरएस (ORS) जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा गया है।
मुंबई और पुणे का तापमान
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और उसके उपनगरों में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल (Partially Cloudy) छाए रहेंगे। हालांकि, उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। मुंबई में आज कमाल तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास रहने की संभावना है। अगले दो दिनों के बाद महाराष्ट्र और गुजरात के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट धीरे-धीरे दर्ज की जाएगी।
यह भी पढ़ें: लाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
गहरे समंदर और तटीय इलाकों के लिए रेड फ्लैग
अरबी समुद्र और तटीय क्षेत्रों में इस समय मौसम बेहद खराब और जोखिम भरा बना हुआ है। दक्षिण सोमालिया के तट और दक्षिण-पश्चिम अरबी समुद्र में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जो बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इसी तरह केरल, कर्नाटक के तट, लक्षद्वीप और मन्नार की खाड़ी में भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने मछुआरों को सख्त हिदायत दी है कि वे आज और अगले कुछ दिनों तक गहरे समुद्र में कदम न रखें।
