Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्रपति संभाजीनगर के लिए बड़ी खुशखबरी: 17 KM लंबी पाइपलाइन की टेस्टिंग शुरू, इन इलाकों को मिलेगा सबसे पहले लाभ

Chhatrapati Sambhajinagar Water Supply Scheme का शुभारंभ 12 जून से होने जा रहा है। नक्षत्र वाड़ी से जटवाड़ा तक 17 किमी लंबी पाइपलाइन की सफाई व टेस्टिंग जारी है। जानें किन इलाकों को मिलेगा पानी का लाभ।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jun 03, 2026 | 09:46 PM

सांकेतिक फोटो (सोर्सः फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

New Water Pipeline Testing: छत्रपति संभाजीनगर शहरवासियों को नई जलापूर्ति योजना के तहत 12 जून से पानी उपलब्ध कराने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण और जीवीपीआर कंपनी ने परियोजना से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी ला दी है। इसी कड़ी में नक्षत्र वाड़ी स्थित मास्टर बैलेंसिंग रिजर्वायर (एमबीआर) से जटवाड़ा तक बिछाई गई 1500 मिमी व्यास की मुख्य पाइपलाइन की सफाई और परीक्षण शुरू कर दिया गया है।

जीवन प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार लगभग 17 किलोमीटर लंबी इस पाइप लाइन में एमबीआर से पानी छोड़कर फ्लशिंग की जा रही है। इसके माध्यम से पाइपलाइन के भीतर मौजूद गाद, धूल और अन्य अवरोधों को हटाया जाएगा। साथ ही पाइपलाइन पर लगाए गए 34 बटरफ्लाई वाल्व, 3 स्कोर वाल्व और 3 एयर वाल्व की तकनीकी जांच भी की जा रही है। अगले दो से तीन दिनों तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

पहले चरण में 200 एमएलडी पानी उपलब्ध कराने की तैयारी

Chhatrapati Sambhajinagar Water Supply Scheme के प्रथम चरण में शहर को प्रतिदिन 200 एमएलडी पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। जायकवाडी बांध से पानी जैकवेल तक पहुंचने के बाद 2500 मिमी व्यास की मुख्य पाइप लाइन से नक्षत्र वाड़ी लाया गया। जलशुद्धीकरण केंद्र में आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुद्ध पानी को एमबीआर में संग्रहित किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai Monsoon Alert: अरब सागर में 24 बार आएगी 4.5 मीटर से ऊँची लहरें, जानें कब है सबसे ज्यादा खतरा?

सुनेत्रा पवार के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर 18 जून को वोटिंग, जानें नामांकन से मतदान तक की पूरी डिटेल

गरवारे क्लब से महायुति ने फूंका चुनावी शंखनाद, जानें कौन है महायुति के 17 अधिकृत उम्मीदवार?

अकोला में 203 जर्जर इमारतों पर मनपा की नजर, बारिश से पहले जारी किया ‘ये’ नोटिस

इन क्षेत्रों को मिलेगा नई योजना का लाभ

यह मुख्य जलवाहिनी नक्षत्र वाड़ी, देवलाई चौक, राजेश नगर, बंबाटनगर, जय भवानी नगर, सिडको, हडको, हर्सूल टी-पॉइंट और जटवाड़ा क्षेत्र से होकर गुजरती है। जटवाड़ा और हरसिद्धि माता जलकुंभ भरने के बाद इन इलाकों में चरणबद्ध तरीके से नई योजना का पानी पहुंचाया जाएगा। इससे शहर के उत्तर और पश्चिम भाग के हजारों नागरिकों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

शुरुआत में 40 एमएलडी जलापूर्ति का लक्ष्य

योजना के प्रारंभिक चरण में हर्सूल-जटवाडा क्षेत्र को प्रतिदिन 40 एमएलडी पानी उपलब्ध कराया जाएगा। वितरण व्यवस्था स्थिर होने और शेष कार्य पूर्ण होने के बाद जलापूर्ति की मात्रा बढ़ाई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र की आवश्यकता और वितरण क्षमता के आधार पर आगे की योजना तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सुनेत्रा पवार के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर 18 जून को वोटिंग, जानें नामांकन से मतदान तक की पूरी डिटेल

एमबीआर में 20 लाख लीटर पानी का भंडारण

नक्षत्र वाड़ी में निर्मित 50 लाख लीटर क्षमता वाले नए एमबीआर में वर्तमान में लगभग 20 लाख लीटर पानी संग्रहित है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि यह पानी उपयोग के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। विशेष बात यह है कि यह रिजर्वायर महानगर पालिका की मौजूदा जलापूर्ति व्यवस्था के समान स्तर पर स्थित है। ऐसे में आवश्यकता पड़ने पर महानगर पालिका यहां से पानी लेकर नागरिकों को आपूर्ति कर सकेगी। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में भी वैकल्पिक जल स्रोतच उपलब्ध रहेगा और जलापूर्ति व्यवस्था अधिक मजबूत होगी।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

Chhatrapati sambhajinagar water supply scheme launch june 12

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2026 | 09:45 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.