7 फरवरी को पैठण में चुनावी रण: 306 केंद्र, 2.47 लाख मतदाता; ईवीएम से लेकर सुरक्षा तक कड़े इंतजाम
Sambhajinagar Zilla Parishad: पैठण तहसील में 7 फरवरी को जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव के लिए 306 मतदान केंद्रों पर कड़े इंतजाम किए गए हैं। 2.47 लाख मतदाता लोकतंत्र का फैसला करेंगे।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Election Security: छत्रपति संभाजीनगर पैठण तहसील में जिला परिषद की 9 व पंचायत समिति की 18 सीटों के लिए 7 फरवरी को होने वाले आम चुनाव के मतदान को लेकर चुनाव विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 306 मतदान केंद्रों पर मजबूत प्रबंध किया है।
प्रशासनिक स्तर पर मशीनरी पूरी तरह सज्ज है। जीत के लिए सभी दल पूरी ताकत लगा रहे हैं। चुनाव निर्णय अधिकारी प्रवीण फुलारी ने कहा कि विभाग की ओर से 306 मतदान केंद्र।
306 ईवीएम, 72 आरक्षित ईवीएम, 1,224 मतदान कर्मी, 306 पुलिसकर्मी, विभिन्न निरीक्षण दलों की नियुक्ति की गई है। तहसील में कुल 2 लाख 47, 845 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1 लाख 29 हजार 268 पुरुष, 1 लाख, 18,573 महिलाएं व 4 तृतीयपंथी मतदाता शामिल हैं। महिला मतदाताओं की संख्या अधिक होने से कई गटों में उनका मतदान निर्णायक साबित होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में डिजिटल डकैती: न ओटीपी मांगा, न लिंक भेजा…बस ‘डायरेक्टर साहब’ का नाम लेकर खाली कर दी तिजोरी!
Mumbai Metro: महा मुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 3.58 लाख यात्रियों ने किया सफर
नागपुर वायु सेनानगर हादसा: पेंटिंग के दौरान गिरे मजदूर की मौत, मेयो में पोस्टमार्टम के बाद भड़के परिजन
पहली तेज बारिश में लड़खड़ाई मुंबई लोकल, ट्रांस हार्बर लाइन ठप; 39 फेरे रद्द, लाखों यात्री परेशान
पैठण तहसील राजनीतिक सत्ता का बना केंद्र
चुनाव में 9 जिप व 18 पंचायत समिति सीटें होने के चलते पैठण तहसील जिले में राजनीतिक सत्ता संतुलन का केंद्र बिंदु माना जा रहा है। सभी समूह में मतदाताओं की संख्या समान होने से एक-एक मत निर्णायक बनने के संकेत हैं।
महिला आरक्षित गटों की संख्या अधिक होने से महिला उम्मीदवारों का चयन, स्थानीय कार्य व सामाजिक समीकरण परिणाम में अहम भूमिका निभाएंगे। अनुसूचित जाति आरक्षित गटों में पारंपरिक वोट बैंक कितना कायम रहता है, इस पर भी सभी की नजरें टिकी हैं।
धनबल व दबाव की राजनीति पर नतीजे हो रहे है निर्भर
जिप व विस चुनावों में जलापूर्ति, सड़कें, रोजगार, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। स्थानीय नेतृत्व बनाम पार्टी आधारित ध्रुवीकरण की सीधी टक्कर देखने मिल रही है।
यह भी पढ़ें:-साढ़े पांच साल बाद मनपा में रौनक, 10 फरवरी को होगा महापौर चयन; 115 नगरसेवकों के लिए सजी मनपा
कड़े बंदोबस्त व निगरानी दलो की तैनाती के चलते आचार संहिता उल्लंघन, धनबल व दबाव की राजनीति पर अंकुश लगाने में प्रशासन कितना सफल होता है, इस पर भी चुनाव की विश्वसनीयता निर्भर है, कुछ ही दिन शेष होने से राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती दिख रही है।
जिप गटवार मतदाता संख्या
| क्रमांक | गट / क्षेत्र | मतदाता संख्या | आरक्षण स्थिति |
|---|---|---|---|
| 1 | चितेगांव | 28,980 | — |
| 2 | बिडकीन | 29,578 | — |
| 3 | आजूल बु. | 29,091 | महिला आरक्षित |
| 4 | दावरवाडी | 25,127 | महिला आरक्षित |
| 5 | दौरकिन | 28,567 | महिला आरक्षित |
| 6 | पिपलवाड़ी पि. | 29,775 | अनुसूचित जाति |
| 7 | — | 29,288 | — |
| 8 | — | 26,071 | — |
| 9 | — | 25,368 | — |
