Sambhajinagar: मतदाता सूची की त्रुटियों पर सख्त हुए आयुक्त, लापरवाही पर ‘घर भेजने’ की चेतावनी
Chhatrapati Sambhajinagar में महापालिका चुनाव की प्रारूप मतदाता सूची में बढ़ती त्रुटियों से नाराज़ आयुक्त जी. श्रीकांत ने अधिकारियों की बैठक लेकर चेतावनी दी कि आगे लापरवाही मिली तो कार्रवाई तय है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मनपा प्रशासक जी श्रीकांत (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: महापालिका चुनाव के लिए तैयार की गई प्रारूप मतदाता सूचियों में बढ़ती त्रुटियों के चलते आपत्तियों और सुझाव बड़ी संख्या में प्राप्त हो रहे हैं।
इसी पृष्ठभूमि में मनपा के प्रशासक और आयुक्त जी। श्रीकांत ने मंगलवार शाम संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर गंभीरता से समीक्षा की। प्रशासक श्रीकांत ने कहा कि “मतदाता सूची में हुई अब तक की गलतियाँ समझी जा सकती हैं, लेकिन आगे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यदि आगे त्रुटियां पाई गई तो संबंधित कर्मियों को सीधे घर भेज दिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि पहले से हुई गलतियों का तुरंत निपटारा किया जाए और शहर के प्रत्येक क्षेत्र में जाकर मतदाताओं के नाम तथा उनके निवास की शहनिशा की जाए।
सम्बंधित ख़बरें
‘छोटा मटका’ बाघ केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अब गोरेवाड़ा की तर्ज पर ताडोबा में बनेगा रेस्क्यू सेंटर
Maharashtra Fake Call Center: कॉल सेंटर घोटाले में अफसरों की मिलीभगत, CBI जांच पर उठे सवाल
क्या SC आरक्षण को टुकड़ों में बांट रही है सरकार? नितिन राउत ने अनंत बदर समिति की रिपोर्ट पर उठाए गंभीर सवाल
मुंबई का शहरी विकास मॉडल बना मिसाल, MMRDA की कार्यप्रणाली अपनाने की तैयारी
महापालिका क्षेत्र में कुल 1300 मतदान केंद्र स्थापित किए जाने हैं। प्रशासक ने वार्ड अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदान केंद्र का स्थल निरीक्षण किया जाए, आवश्यक सुविधाओं का आकलन किया जाए तथा जहाँ सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं वहाँ तत्काल व्यवस्था के लिए योजना बनाई जाए।
ये भी पढ़ें :- Pune RTO Report: नवले ब्रिज हादसा मशीनरी फेल नहीं, मानवीय चूक से हुआ एक्सीडेंट
हर वार्ड कार्यालय में हेल्प डेस्क की सुविधा
- राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, बुधवार से प्रत्येक वार्ड कार्यालय में दो कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी, जी हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को उनका नाम और संबंधित प्रभाग (वार्ड) खोजने में सहायता करेंगे।
- राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट mahasecvoterlist.in पर Search name in voter list टैब के माध्यम से स्थानीय स्वशासन संस्थाओं की मतदाता सूबी में नाम खोजने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
- महानगर पालिका की वेबसाइट पर भी यह लिंक उपलब्ध है, बता दे कि मनपा प्रशासन द्वारा हाल ही में प्रारुप मतदाता सूची जारी करते ही नागरिकों में प्रशासन के लापरवाही पर काफी गुस्सा है। हर दिन लोग प्रारुप मतदाता सूची में हुई गलतियों को लेकर प्रशासन पर राम अलाप रहे है।
- विशेषकर, स्थानीय मीडिया में भी चुनाव विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लापरवाही से मतदाता सूची में हुई बड़े पैमाने पर गलतियां उजागर करने से प्रशासन सक्ते में है। इसी को लेकर मंगलवार को मनपा प्रशासक जी श्रीकांत मौलाना आजाद रिसर्च सेंटर में एक बैठक की।
